फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: घूसखोरी में दो और कारोबारियों पर रिपोर्ट, तीन अफसरों को भेजा जेल, टैक्स चोरी में रिश्वत का था मामला

Fri, 02 Jan 2026 08:38 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

सीबीआई ने जीएसटी के अफसरों को झांसी में गिरफ्तार किया था। इन लोगों ने टैक्स चोरी के मामले को खत्म करने के लिए रिश्वत ली थी।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झांसी में घूसखोरी के मामले में सीबीआई ने दो और कारोबारियों जय अंबे प्लाईवुड फर्म के लोकेश तोलानी और जय दुर्गा हार्डवेयर फर्म के तेजपाल मंगतानी को भी प्राथमिकी में नामजद किया है। वहीं, गिरफ्तार किए गए सेंट्रल जीएसटी के तीन अफसरों समेत पांचों आरोपियों को बृहस्पतिवार को राजधानी स्थित सीबीआई की विशेष अदालत में पेश किया गया। अदालत ने सभी को 13 जनवरी तक न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। मामले में अफसरों के निलंबन के साथ विभागीय कार्रवाई भी होगी।

विज्ञापन


झांसी के जीएसटी अफसरों ने बीती 18 दिसंबर को मेसर्स जय अंबे प्लाईवुड और मेसर्स जय दुर्गा हार्डवेयर के ऑफिस और गोदाम पर छापा मारकर टैक्स चोरी के सुराग जुटाए थे। सीबीआई को गोपनीय सूचना मिली थी कि दोनों फर्मों के संचालकों ने वकील नरेश कुमार गुप्ता से मामला रफा-दफा कराने के लिए संपर्क किया है।

ये भी पढ़ें -  21 आईएएस अफसरों की जिम्मेदारी में बदलाव, पदोन्नति पाने वाले प्रमुख सचिव व सचिव को भी मिली तैनाती
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - तीन डिग्री पारे के साथ बाराबंकी रहा प्रदेश में सबसे ठंडा, कल से घट सकता है कोहरे का दायरा; बारिश का अलर्ट जारी


वकील ने अफसरों से संपर्क किया तो डिप्टी कमिश्नर प्रभा भंडारी ने मदद का आश्वासन दिया। इसके बाद कारोबारी लोकेश तोलानी और राजू मंगतानी अधीक्षक अनिल तिवारी और अजय शर्मा से मिले। तेजपाल मंगतानी के कहने पर राजू मंगतानी ने वकील को घूस के 30 लाख रुपये दे दिए।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें