फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: बलरामपुर के गांव में उल्टी-दस्त से दो की मौत, कई बीमार, ग्रामीणों का दावा - डायरिया से गई जान

Wed, 27 Aug 2025 04:05 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर

सार

गांव में एक दर्जन से ज्यादा लोग बीमार हैं। ग्रामीणों का दावा है कि ये मौतें डायरिया से हुई हैं। मेडिकल टीम कैंप लगाकर इलाज कर रही है।
विज्ञापन
गांव में कैंप लगाकर इलाज करती मेडिकल टीम। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बलरामपुर जिले के हरैया सतघरवा क्षेत्र के गौरामाफी गांव में पिछले एक सप्ताह से फैली बीमारी ने लोगों की जान लेनी शुरू कर दी है। उल्टी-दस्त की चपेट में आकर गांव के बड़कने (36) पुत्र घिड़िहावन और प्रियंका (3) पुत्री अशोक कुमार की मौत हो गई है। वहीं, मोहित (1) पुत्र भैयाराम की हालत नाजुक बनी हुई है। जिनका इलाज सीएचसी तुलसीपुर में चल रहा है। गांव के लोगों ने बताया कि उल्टी दस्त से लोग पीड़ित थे। ग्रामीण डायरिया होने से मौत बता रहे हैं, स्वास्थ्य विभाग एक्यूट गैस्ट्रोएंटराइटिस बीमारी से मौत माना। 

विज्ञापन


एक दर्जन से ज्यादा बीमार
गांव के निवासी मनोज कुमार पासवान ने बताया कि अनौप (4), विकास (12), घिराऊ (40), मुरली (45), भानुदत्त (38), मोहित (16), शिवांगी (20), तुलसीराम (22), मनोज कुमार (36) और ननकुन (21) समेत करीब एक दर्जन लोग अभी भी बीमार हैं। गांव में बीमारी फैलने से लोगों में दहशत का माहौल है।

मेडिकल टीम कैंप लगाकर कर रही इलाज
सीएचसी तुलसीपुर के अधीक्षक डॉ. विकल्प मिश्र मेडिकल टीम के साथ गांव पहुंचे और लोगों का इलाज कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि मौतें एक्यूट गैस्ट्रोएंटराइटिस बीमारी के कारण हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें