फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: कौशांबी जा रहे डिप्टी सीएम केशव मौर्य के हेलीकॉप्टर में गड़बड़ी, अमौसी एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग

Sat, 07 Mar 2026 06:34 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

Keshav Maurya helicopter malfunctions: लामार्ट के ग्राउंड से शनिवार सुबह कौशांबी के लिए उड़ान भरने वाले उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर में गड़बड़ी की आशंका हुई। 
विज्ञापन
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 लामार्ट के ग्राउंड से शनिवार सुबह कौशांबी के लिए उड़ान भरने वाले उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर में गड़बड़ी की आशंका हुई। आनन-फानन अमौसी एयरपोर्ट पर एटीसी से इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। हेलीकॉप्टर के उतरते ही उसमें धुंआ भर गया। विमान में उपमुख्यमंत्री सहित छह लोग थे, जिन्हें सुरक्षाकर्मियों ने सुरक्षित बाहर निकाल लिया। दूसरे हेलीकॉप्टर से वह कौशांबी गए। उनके हेलीकॉप्टर में आई तकनीकी खराबी की जांच चल रही है।
विज्ञापन


मामला शनिवार सुबह करीब 11 बजे का है। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को हेलीकॉप्टर से कौशांबी में चल रहे सरस महोत्सव के उद्घाटन के लिए जाना था। सुबह पौने ग्यारह बजे लखनऊ के लामार्ट ग्राउंड से उनके हेलीकॉप्टर ने उड़ान भरी। रवाना होने के बाद हेलीकॉप्टर अभी बछरांवा के आसपास ही पहुंचा था कि उसका डिस्प्ले अचानक बंद हो गया। पायलट ने तत्काल अमौसी एयरपोर्ट पर एयर ट्रैफिक कंट्रोलर एटीसी को हेलीकॉप्टर में आई गड़बड़ी की सूचना दी। साथ ही इमरजेंसी लैंडिंग की अनुमति मांगी। 

इसके बाद जब एटीसी ने अनुमति दी तो पायलट ने हेलीकॉप्टर को वापस लखनऊ एयरपोर्ट की ओर मोड़ दिया। अमौसी एयरपोर्ट पर सुबह करीब सवा ग्यारह बजे हेलीकॉप्टर की सुरक्षित लैंडिंग करवाई गई। लैंडिंग तक हेलीकॉप्टर में काफी धुआं भर गया था। हेलीकॉप्टर में केशव प्रसाद मौर्य सहित छह लोग थे। 
विज्ञापन


इमरजेंसी लैंडिंग की सूचना मिलते ही अग्निशमन व एम्बुलेंस भी मौके पर पहुंच गई थीं। सूत्र बताते हैं कि शुरुआती जांच में यह पता लगा है कि हेलीकॉप्टर के इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम में कुछ गड़बड़ी थी। फिलहाल जांच चल रही है। पूरी होने के बाद ही असल वजह सामने आ पाएगी। कुछ देर बाद डिप्टी सीएम केशव मौर्य को दूसरे हेलीकॉप्टर से कौशांबी रवाना हुए।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें