फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: प्रदेश में महिला यात्रियों का सफर होगा सुरक्षित, गलत रूट जाने पर आएगा अलर्ट; डाउनलोड करना होगा एप

Thu, 20 Mar 2025 08:09 AM IST
रोहित मिश्र अशोक मिश्र, अमर उजाला, लखनऊ

सार

Women travel in UP: यूपी में महिलाओं का सफर पहले की तुलना में सुरक्षित होने जा रहा है। यूपी 112 भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड से महिला यात्रा आपातकालीन सुरक्षा प्रणाली खदीदने जा रही है। 
 
विज्ञापन
सुरक्षित होगा महिलाओं का सफर। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महिलाओं का सफर सुरक्षित बनाने के लिए राज्य सरकार नई प्रणाली विकसित करने जा रही है। यूपी 112 इसके लिए भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लि. से महिला यात्रा आपातकालीन सुरक्षा प्रणाली खरीदेगा। इसे यूपी 112 के सिस्टम से एकीकृत किया जाएगा। इससे पब्लिक ट्रांसपोर्ट से यात्रा करने के दौरान महिलाओं को गलत रास्ते पर ले जाने वाले वाहनों को तत्काल ट्रैक कर किया जा सकेगा।

विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक राज्य सरकार ने महिला यात्रियों की सुरक्षा के लिए इस अहम परियोजना को मंजूरी दे दी है। सुरक्षा प्रणाली को यूपी 112 से एकीकृत किए जाने पर उसका औपचारिक शुभारंभ किया जाएगा। वहीं, इस सुरक्षा प्रणाली की सुविधा लेने के लिए महिलाओं को अपने स्मार्टफोन में एक एप डाउनलोड करना होगा। इस पर लॉग-इन करने के बाद एक ओटीपी आएगा। ओटीपी डालते ही वह फोन सुरक्षा प्रणाली से जुड़ जाएगा। इसके बाद महिला अपने गंतव्य की जानकारी एप में फीड कर यात्रा को सुरक्षित बना सकेंगी।



...ऐसे बनेगा सफर सुरक्षित
अगर कोई महिला लखनऊ से कानपुर के लिए कैब बुक कराती हैं तो उसकी जानकारी एप में फीड करने से यूपी 112 द्वारा लगातार उसकी लोकेशन ट्रैक की जाती रहेगी। यदि कैब चालक गलत रास्ते पर ले जाता है तो इसका अलर्ट तत्काल यूपी 112 द्वारा नजदीकी पीआरवी वाहन को भेजा जाएगा, ताकि वह महिला की लोकेशन को ट्रैक करते हुए उस तक पहुंच सके। गौरतलब है कि इससे पहले महिला यात्रियों की सुरक्षा के लिए पब्लिक ट्रांसपोर्ट में पैनिक बटन लगाने की योजना भी लाई गई थी। अब इस नई प्रणाली की मदद से उनकी यात्रा को और अधिक सुरक्षित बनाया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

योगी सरकार का फैसला: टेलीमेडिसिन सेवा से जुड़ेंगे प्रदेश के मेडिकल कॉलेज, विशेषज्ञ चिकित्सकों की मिलेगी राय

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें