परिवहन राज्यमंत्री दयाशंकर सिंह ने बसों में यात्रियों से परिवहन विभाग द्वारा दी जा रही सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं के बारे में पूछा। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि यात्रियों की सुविधाओं में किसी भी प्रकार की कमी बर्दाश्त नहीं की जायेगी।
परिवहन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह ने प्रयागराज-वाराणसी मार्ग पर चलने वाली रोडवेज की बसों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान बिना वर्दी मिले चालक एवं परिचालक को फटकार लगाई और आगे इस तरह मिलने पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि वे डिपो में भी एक एक व्यवस्था को परखेंगे। यदि कहीं गड़बड़ी हुई तो उस पर सख्त एक्शन होगा।
विज्ञापन
मंत्री ने बसों में यात्रियों से परिवहन विभाग द्वारा दी जा रही सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं के बारे में पूछा। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि यात्रियों की सुविधाओं में किसी भी प्रकार की कमी बर्दाश्त नहीं की जायेगी। सीएम की मंशा है कि प्रदेश की जनता को एक बेहतर परिवहन सुविधा मिलती रहे। इसमें और वृद्घि हो। सरकार यात्रियों को आरामदायक सुखद यात्रा देने के लिए काम कर रही है। उन्होंने कहा कि न केवल यात्रा के दौरान बस में बल्कि बस स्टैंडों पर बस का इंतजार करते समय भी यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। इस पर विशेष ध्यान दिया जाए। इसमें लापरवाही पर संबंधित अधिकारियों, कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।