फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Transfer News : दो आईएएस और छह पीसीएस अफसरों के तबादले, प्रशांत नागर मऊ के मुख्य विकास अधिकारी बने

Mon, 26 Sep 2022 08:42 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

मऊ के मुख्य विकास अधिकारी राम सिंह वर्मा को उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम में मुख्य महाप्रबंधक, इटावा के मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार को विशेष सचिव, चिकित्सा शिक्षा बनाया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शासन ने सोमवार को  दो आईएएस और छह पीसीएस अधिकारियों को इधर से उधर कर दिया। मथुरा के ज्वाइंट मजिस्ट्रेट व आईएएस प्रशांत नागर को मऊ का मुख्य विकास अधिकारी और सहारनपुर की मजिस्ट्रेट प्रणता ऐश्वर्या को इटावा का मुख्य विकास अधिकारी बनाया गया है।

विज्ञापन


मऊ के मुख्य विकास अधिकारी राम सिंह वर्मा को उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम में मुख्य महाप्रबंधक, इटावा के मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार को विशेष सचिव, चिकित्सा शिक्षा, जौनपुर के नगर मजिस्ट्रेट आयुष चौधरी को एटा का एडीएम वित्त, बिजनौर के उप जिलाधिकारी देवेंद्र सिंह को जौनपुर का नगर मजिस्ट्रेट, मुरादाबाद के नगर मजिस्ट्रेट महेंद्र पाल सिंह को औरेया का एडीएम वित्त और जौनपुर की उप जिलाधिकारी ज्योति सिंह को मुरादाबाद का नगर मजिस्ट्रेट बनाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें