लखनऊ से मुंबई जाने वाली पुष्पक एक्स्प्रेस की फर्स्ट, सेकेंड, थर्ड एसी व स्लीपर का किराया अभी 4075 रुपये, 2415 रुपये, 1695 रुपये, 650 रुपये है, जो बढ़कर 4105 रुपये, 2444 रुपये, 1724 रुपये व 679 रुपये हो जाएगा। ऐसे ही लखनऊ से चंडीगढ़ का किराया फर्स्ट, सेकेंड, थर्ड एसी व स्लीपर में अभी 2480 रुपये, 1490 रुपये, 1060 रुपये व 405 रुपये है, जो बढ़कर क्रमशः 2493 रुपये, 1503 रुपये, 1073 रुपये एवं 418 रुपये हो जाएगा। लखनऊ से जम्मू जाने वाली बेगमपुरा एक्सप्रेस का किराया फर्स्ट, सेकेंड, थर्ड एसी व स्लीपर में अभी 3205 रुपये, 1905 रुपये, 1350 रुपये, 515 रुपये है, जो बढ़कर 3230 रुपये, 1930 रुपये, 1375 रुपये एवं 540 रुपये हो जाएगा।