लखनऊ। प्रदेश सरकार की ओर से लविवि के फुटबाॅल ग्राउंड में आयोजित यूपी ट्रेड शो स्वदेशी मेला युवाओं को खास ताैर पर आकर्षित कर रहा है। स्वदेशी अपनाएं, देश को आत्मनिर्भर बनाएं के संदेश के साथ यह ट्रेड शो दिवाली त्योहार से पहले खरीददारी का एक अच्छा पड़ाव साबित हो रहा है।
बृहस्पिवार को हैंडमेड आर्टिफिशियल जूलरी की स्टाॅ ल पर युवतियों की चहल पहल दिखी। लोकल टू फेस्टिवल का संदेश दे रहे इस मेले में हैंड मेड काॅटन के सूट हों या सजावटी चीजों की दुकानें, सबके लिए यहां कुछ न कुछ है। स्थानीय, पारंपरिक और घर में बने उत्पादों के लिए लोग मेले में चक्कर लगाते नजर आए। ट्रेड शो 18 अक्तूबर तक चलेगा।