प्रदेश में धार्मिक व आध्यात्मिक पर्यटन के विकास व बदलाव का असर दिख रहा है। यूपी के पर्यटन स्थल लोगों को खूब भा रहे हैं। यही वजह है कि 2024 में 64.90 करोड़ से अधिक देशी-विदेशी पर्यटक यहां भ्रमण के लिए आए। यह संख्या 2023 में 48 करोड़ थी।2025 में इसमें और भी वृद्धि होने का अनुमान है। क्योंकि साल की शुरुआत में ही महाकुंभ जैसा आयोजन चल रहा है।
अयोध्या के बाद पर्यटकों की पसंद वाराणसी-मथुरा रही। वाराणसी में साल 2024 में 11 करोड़ से अधिक श्रद्धालु आए, जबकि 2023 में 10.18 करोड़ श्रद्धालु पहुंचे थे। मथुरा में 2024 में 9 करोड़ से अधिक श्रद्धालु पहुंचे, जबकि 2023 में 7.79 करोड़ श्रद्धालु आए थे। इस प्रकार 1.21 करोड़ श्रद्धालु बढ़े। प्रयागराज में साल 2024 में 5.12 करोड़ पर्यटक आए, जबकि 2023 में 5.67 करोड़ पर्यटक पहुंचे थे। कुल 591,184 पर्यटक बढ़े हैं।
पर्यटन मंत्री ने बताया कि विदेशी पर्यटकों के मामले में आगरा पहले स्थान पर रहा। यहां 2024 में कुल 1.77 करोड़ पर्यटक आए जिसमें 14.65 लाख विदेशी पर्यटक थे। वाराणसी में कुल 11 करोड़ से अधिक श्रद्धालु आए जिसमें 309932 पर्यटक विदेशी थे। कुशीनगर में कुल 2242913 पर्यटक आए जिसमें 2,51,251 विदेशी पर्यटक थे। मथुरा में वर्ष 2024 में 9 करोड़ से अधिक श्रद्धालु आए जिसमें 136079 विदेशी पर्यटक थे। अयोध्या में 16.44 करोड़ श्रद्धालु पहुंचे जिसमें 26,048 विदेशी पर्यटक थे।