फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: दुधवा जंगल सफारी के लिए टूर पैकेज लांच, 4751 से 6500 रुपये तक के प्रति व्यक्ति खर्च में दो दिन का होगा टूर

Sun, 14 Dec 2025 10:33 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि दो दिन की यात्रा के पहले दिन लखनऊ स्थित होटल गोमती से सुबह 8 बजे टेंपो-ट्रैवलर से दुधवा के लिए रवाना होगा।  दंपती के साथ पांच साल तक के बच्चे मुफ्त में सफर कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दुधवा नेशनल पार्क के लिए उप्र राज्य पर्यटन विकास निगम (यूपीएसटीडीसी) ने एक रात, दो दिन के पांच विशेष पैकेज लांच किए हैं। ये पैकेज 15 दिसंबर से उपलब्ध होंगे। पैकेज अधिकतम आठ यात्रियों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। टेंपो-ट्रैवलर से सफर की शुरुआत होगी जिसका प्रति व्यक्ति किराया 6175 रुपये (पांच प्रतिशत जीएसटी अतिरिक्त) होगा।

विज्ञापन


पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि दो दिन की यात्रा के पहले दिन लखनऊ स्थित होटल गोमती से सुबह 8 बजे टेंपो-ट्रैवलर से दुधवा के लिए रवाना होगा। दोपहर 01:30 बजे दुधवा पहुंचकर होटल में लंच और रात 8 बजे रात्रि भोजन करेंगे। दूसरे दिन सुबह 6 से 10 बजे तक जंगल सफारी का आनंद लेंगे। सुबह 11 बजे वापस लखनऊ रवाना होंगे। दंपती के साथ पांच साल तक के बच्चे मुफ्त में सफर कर सकेंगे। स्टैंडर्ड जंगल सफारी पैकेज में चार यात्रियों का दल सेडान कार से होटल गोमती से दुधवा रवाना होगा। एक रात और दो दिन वाले सफर में प्रति व्यक्ति किराया 6500 रुपये (पांच प्रतिशत जीएसटी अतिरिक्त) होगा। इसमें भी पहले दिन पर्यटक दोपहर 12 बजे दुधवा होटल पहुंचेंगे और दिन-रात के भोजन के बाद आराम करेंगे। अगले दिन सुबह 6 बजे से 10 बजे तक जंगल सफारी घूमेंगे और नाश्ते के बाद लखनऊ लौटेंगे।

ये भी पढ़ें - यूपी भाजपा के 17वें अध्यक्ष पंकज चौधरी ने संभाला कार्यभार, मिठाई खिलाकर मुख्यालय पर हुआ स्वागत
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - सीएम योगी बोले- यूपी के नए कैप्टन हैं पंकज चौधरी, दो-तिहाई बहुमत से 2027 में बनेगी सरकार


प्रीमियम वाइल्ड लाइफ एक्सपीरियंस पैकेज छह पर्यटकों के लिए है। इसके लिए प्रति व्यक्ति किराया 6000 रुपये (पांच प्रतिशत जीएसटी अतिरिक्त) होगा। इनोवा से लखनऊ से रवाना दल दोपहर 12 बजे दुधवा पहुंचेगा। लंच के बाद पर्यटकों का दल गाइड के साथ फॉरेस्ट वॉक कर व्याख्या केंद्र का भ्रमण करेगा। अगले दिन सुबह 06 से 10 बजे तक जंगल सफारी घूमने के बाद लखनऊ लौटेगा। लखनऊ के होटल गोमती से 15 दिसंबर से शुरू होने वाले इस टूर पैकेज की पूरी जानकारी वेबसाइट www.upstdc.co.in से मिल सकेगी।
विज्ञापन


स्कूल-कॉलेज ग्रुप के लिए भी पैकेज
स्कूल-कॉलेज के विद्यार्थियों के लिए भी विशेष पैकेज तैयार किया गया है। टेंपो-ट्रैवलर से सफर में दो शिक्षक और एक स्टाफ साथ रहेंगे। दुधवा पहुंचने के बाद विद्यार्थी लंच करेंगे और खेल सहित अन्य गतिविधियों में शामिल होंगे। शाम में चाय और रात के भोजन के बाद आराम करेंगे। अगले दिन जंगल सफारी और नाश्ते के बाद लखनऊ लौटेंगे। इसके लिए प्रति व्यक्ति 4751 रुपये (पांच प्रतिशत जीएसटी अतिरिक्त) भुगतान करना होगा। इस समूह में कम से कम 20 विद्यार्थी होंगे।

चार लोगों के लिए दुधवा बजट पैकेज
प्रमुख सचिव पर्यटन एवं संस्कृति अमृत अभिजात ने बताया कि दुधवा बजट पैकेज में कम से कम चार पर्यटक होंगे। इसका किराया प्रति व्यक्ति 4950 रुपए (पांच प्रतिशत जीएसटी अतिरिक्त) तय है। इसमें अन्य की ही तरह सभी सुविधाएं उपलब्ध होंगी। यह पैकेज पर्यटकों को कम बजट में बेहतर सुविधाओं के साथ मिलेगा। इस यात्रा पैकेज में पर्यटकों के ठहरने के लिए जंगल से मात्र डेढ़ किलोमीटर की दूरी पर होटल की व्यवस्था की गई है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें