फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: आज प्रदेश के 60 जिलों में चलेंगी तेज हवाएं, हो सकती है बूंदाबांदी; शनिवार से लू चलने का जारी हुआ अलर्ट

Wed, 04 Jun 2025 01:38 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

UP Weather Forecast: यूपी में मौसम अभी दो से तीन दिन सामान्य रहेगा। इसके बाद एक बार फिर से लू की लपटों का सामना करना होगा। आज कई जिलों में तेज हवाएं चल सकती हैं। 
विज्ञापन
आज कई जिलों में चलेंगी तेज हवाएं। - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UP weather Update:  प्रदेश में मानसून से पहले हो रही बारिश ने भीषण गर्मी से परेशान लोगों को काफी राहत दी है। तेज हवा और बूंदाबांदी का यह दौर दो दिन और जारी रहेगा। इसके बाद गर्म पछुआ हवा फिर झुलसाएगी। इस बदलाव से अगले दो-तीन दिनों में अधिकतम तापमान में 5 से 6 डिग्री तक की वृद्धि का अनुमान है।

विज्ञापन


मौसम विभाग के मुताबिक मंगलवार को सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर और बिजनौर समेत प्रदेश के ज्यादातर स्थानों पर तेज हवा संग बूंदाबांदी हुई। इससे तापमान में 2 से 3 डिग्री तक की गिरावट रही। बुधवार को भी यह सिलसिला जारी रहेगा। वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि 5 जून तक मौसम का मिजाज ऐसा ही रहने के आसार हैं। इसके बाद प्रदेश में पछुआ हवा चलने के संकेत हैं। इससे अधिकतम तापमान में 6 डिग्री तक उछाल आएगा।

विज्ञापन

इन जिलों में बूंदाबांदी और वज्रपात की चेतावनी

बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, भदोही, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संतकबीरनगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकरनगर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतमबुद्धनगर, बुलंदशहर, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर।
 

यूपी: तीन दशकों के बाद लखनऊ सहित पूरे प्रदेश में मई का मौसम रहा ठंडा, चक्रवातों की वजह से औसत से नीचे गया पारा

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें