फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: आज से बदल जाएगा परिषदीय और माध्यमिक विद्यालयों का समय, पीरियड और लंच का समय भी हुआ तय

Tue, 01 Oct 2024 05:58 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

School Timing Changed: एक अक्तूबर से यूपी के माध्यमिक और बेसिक स्कूलों का समय बदलने जा रहा है। इन दोनों स्कूलों के खुलने और बंद होने के समय में आधे घंटे का अंतर है।
विज्ञापन
एक अक्तूबर से बदला स्कूलों का समय। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

परिषदीय व माध्यमिक विद्यालयों में मंगलवार से पठन-पाठन के समय में बदलाव होगा। एक अक्तूबर से परिषदीय विद्यालयों में सुबह 9 से दोपहर 3 बजे तक पढ़ाई होगी। वहीं मौसमी बीमारियों डेंगू-मलेरिया को देखते हुए बच्चों को फुल आस्तीन के कपड़े पहनने के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन


बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से जारी शैक्षिक कैलेंडर के अनुसार एक अप्रैल से 30 सितंबर तक विद्यालय सुबह आठ से दोपहर दो बजे तक और एक अक्तूबर से 31 मार्च तक सुबह नौ से दोपहर तीन बजे तक चलेंगे। इसी क्रम में यह बदलाव हो रहा है। मौसमी बीमारियों से बचाव के लिए परिषदीय विद्यालयों में विशेष अभियान चलाया जाएगा। इसमें अभिभावकों को भी बीमारियों के प्रति जागरूक करने के लिए पंचायत स्तर पर कार्यक्रम होंगे। स्कूल परिसर की सफाई तथा जलभराव न हो, इसके लिए भी अभियान चलाया जा रहा है। स्कूलों में फॉगिंग व दवा छिड़काव के भी निर्देश दिए गए हैं।

माध्यमिक विद्यालय सुबह 9.30 बजे से चलेंगे
एक अक्तूबर से माध्यमिक विद्यालयों का भी समय बदलेगा। माध्यमिक विद्यालय सुबह 9.30 से दोपहर 3.30 बजे तक चलेंगे। वर्तमान में यह 7.30 से 1.30 बजे तक चल रहे हैं। सुबह 15 मिनट प्रार्थना सभा होगी। इसके बाद 9.45 से 40-40 मिनट के चार पीरियड में पढ़ाई होगी। इसके बाद 25 मिनट का लंच, फिर चार पीरियड पढ़ाई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें