फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: लखनऊ में चेन लूटकर भागीं तीन महिलाएं, 64 साल की बुजुर्ग ने दौड़ाकर एक को पकड़ा; विरोध करने पर पैर दबाया

Tue, 03 Nov 2026 06:25 PM IST
Akash Dwivedi अमर उजाला, लखनऊ

सार

लखनऊ के आलमबाग में ऑटो सवार तीन महिलाओं ने 64 वर्षीय मैना देवी के गले से चेन लूट ली। पीड़िता ने शोर मचाते हुए पीछा किया और एक आरोपी को पकड़ लिया। पुलिस ने संजना नाम की महिला को गिरफ्तार कर लिया है। उसकी दो फरार साथियों की तलाश जारी है।
विज्ञापन
crime - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उम्र 64 साल लेकिन हौसला किसी से कम नहीं। गले से चेन लूटकर भाग रही तीन महिलाओं के पीछे मैना देवी दौड़ पड़ीं। शोर मचाते हुए उन्होंने एक आरोपी को पकड़ भी लिया जबकि उसकी दो साथी भाग निकलीं। सोमवार दोपहर आलमबाग में टेढ़ी पुलिया के पास हुई इस घटना में पुलिस ने पकड़ी गई महिला को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


सरोजनीनगर के बदाली खेड़ा निवासी मैना देवी सोमवार दोपहर अपनी बहू को कैसरबाग में बस पर बैठाने गई थीं। वहां से वह ऑटो में सवार होकर घर लौट रही थीं। आलमबाग में टेढ़ी पुलिया के पास तीन महिलाएं भी ऑटो में सवार हो गईं। तीनों मैना देवी के पास बैठ गईं और बातचीत के बहाने उनके गले पर हाथ फेरने लगीं।
 

Trending Videos

मैना देवी के मुताबिक, उन्होंने विरोध किया तो एक महिला ने उनका पैर दबा दिया। दूसरी ने उनसे पैर की बिछिया ठीक करने के लिए कहा। इस बीच उन्हें कुछ संदेह हुआ तो उन्होंने ऑटो रुकवा दिया। इसी दौरान तीनों महिलाओं ने झपट्टा मारकर उनके गले से चेन लूट ली और ऑटो से कूदकर भागने लगीं। चेन लुटते ही मैना देवी ने शोर मचाया और तीनों के पीछे दौड़ पड़ीं। टेढ़ी पुलिया के पास ही उन्होंने एक महिला को पकड़ लिया। खुद को फंसता देख आरोपी महिला ने उन्हें छोड़ने के बदले अपने जेवर और नकदी देने की पेशकश भी की।

 

विज्ञापन

दो साथियों की तलाश में जुटी पुलिस

इस बीच लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। एसीपी कैंट सुजीत दुबे ने बताया कि मैना देवी की तहरीर पर तीनों महिलाओं के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पकड़ी गई महिला ने पूछताछ में अपना नाम संजना और पता गोरखपुर के ढेमुशा का बताया है। पुलिस उसकी दोनों साथियों का सुराग लगा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें