फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: राजधानी में तीन घंटे लगातार बारिश, घरों-दुकानों में घुसा पानी, मौसम विभाग का अनुमान- चार दिन होगी बरसात

Fri, 21 Aug 2026 09:05 PM IST
Akash Dwivedi अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

लखनऊ में अगले तीन से चार दिनों तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। सुबह धूप और उमस के बाद दोपहर में बादल छाने तथा शाम को बारिश होने के आसार हैं। मौसम में बदलाव मानसून ट्रफ और मध्य प्रदेश के ऊपर बने निम्न दबाव क्षेत्र के कारण हो रहा है।
विज्ञापन
लखनऊ में जमकर बारिश। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी में गुरुवार को करीब तीन घंटे हुई मूसलाधार बारिश ने शहर की जलनिकासी व्यवस्था की पोल खोल दी। हुसैनगंज और हजरतगंज में दुकानों व घरों में पानी घुस गया, जबकि दारुलशफा विधायक निवास में घुटने तक जलभराव हो गया।

विज्ञापन


मरीन ड्राइव और शहीद पथ से वीवीआईपी चौराहे तक कानपुर रोड पर करीब दो फीट पानी भर गया। इससे कई वाहन पानी में बंद हो गए। गोमतीनगर, सरोजनीनगर, महानगर और इंदिरानगर समेत कई इलाकों में भी जलभराव के कारण प्रमुख चौराहों पर जाम की स्थिति रही।

मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले तीन से चार दिनों तक बारिश का दौर जारी रह सकता है। सुबह मौसम साफ रहने के बाद दोपहर में बादलों की आवाजाही और शाम को बारिश के आसार हैं। इसके पीछे मध्य प्रदेश के ऊपर बना निम्न दबाव क्षेत्र और उत्तर प्रदेश से गुजर रही मानसून ट्रफ लाइन को प्रमुख कारण बताया गया है।
विज्ञापन


शुक्रवार को सुबह तेज धूप और उमस के बाद शाम को भी राजधानी में झमाझम बारिश हुई। दिन का अधिकतम तापमान 35.5 और न्यूनतम 27.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि करीब 23 मिलीमीटर बारिश हुई।

 


 

विज्ञापन

जलभराव के बीच जाता राहगीर। - फोटो : अमर उजाला

अभी 3-4 दिन होगी बारिश

शहर के मौसम ने लोगों को भ्रम में डाल दिया है। शुक्रवार को सुबह से तेज धूप के साथ उमस ने लोगों को परेशान कर दिया। वहीं शाम में हुई झमाझम बारिश ने राहत का अहसास कराया। मौसम विभाग के वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश के मुताबिक, शुक्रवार को सुबह धूप और उमस के बाद शाम में बारिश हुई। 

दिन भर का अधिकतम तापमान 35.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27.6 डिग्री सेल्सियस रहा। पूरे दिन में लगभग 23 एमएम बारिश हुई है। इसके साथ ही आने वाले 3-4 दिनों में बारिश की स्थिति बनी रहेगी। सुबह में मौसम खुलेगा लेकिन दोपहर मे बादलों की आवाजाही के साथ शाम में बारिश के आसार बने हुए हैं। 

इन मौसमी बदलाव के लिए जिम्मेदार परिस्थितियों में मानसून ट्रफ लाइन है जो कानपुर और मेरठ से होते हुए यूपी से गुजर रही है। इसके साथ ही मध्य प्रदेश के ऊपर निम्न दबाव की स्थिति भी लगातार बनी हुई है। जिससे बारिश की संभावना भी बनी हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें