बैंककर्मियों की सोमवार से बुधवार तक तीन दिवसीय हड़ताल के चलते आरबीआई के निर्देश पर रविवार को बैंक खोले गए और कामकाज हुआ। बैंक कर्मियों ने काली पट्टी बांधकर और काले कपड़े पहनकर काम किया।
नेशनल कॉन्फेडरेशन बैंक इंप्लाइज (एनसीबीई) के महामंत्री दिनेश कुमार ने बताया कि रिजर्व बैंक के अनुमोदन पर आईबीए (भारतीय बैंक संघ) ने रविवार को कार्य दिवस घोषित किया था। इसका यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस ने विरोध किया कि बैंकों के द्विपक्षीय समझौते के अनुसार अवकाश के दिन (रविवार) को कार्य दिवस नहीं बनाया जा सकता, मगर रिजर्व बैंक आपातकालीन परिस्थितियों में रविवार व घोषित छुट्टियों में बैंक खोल सकता है। जिन बैंक कर्मियों को अवकाश के दिन बुलाया गया है।
उन्हें 200 फीसद की दर से ओवरटाइम का भुगतान और अधिकारियों को डिस्कंफर्ट भत्ता देना होगा। बताया कि केंद्र सरकार के विरोध में बैंक कर्मियों ने काला फीता बांधकर या काले कपड़े पहनकर बैंक कार्य किया है। फोरम के मीडिया प्रभारी अनिल तिवारी मीडिया प्रभारी ने बताया कि सोमवार को देशव्यापी बैंक हड़ताल पर सार्वजनिक क्षेत्र के बैंककर्मी सुबह 11 बजे स्टेट बैंक मुख्य शाखा पर एकत्र होकर सभा एवं प्रदर्शन करेंगे।