फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: इस बार बकरीद पर सड़क पर नहीं होगी नमाज, जानवरों की कुर्बानी तय स्थानों पर, जारी किए गए निर्देश

Mon, 10 Jun 2024 08:03 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

Bakrid 2024: 17 जून को होने वाली बकरीद को लेकर राज्य अल्पसंख्यक आयोग ने निर्देश जारी कर दिए हैं। इस बार जानवरों की कुर्बानी तय स्थानों पर ही हो सकेगी। 
विज्ञापन
17 जून को मनायी जाएगी बकरीद। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 बकरीद की तैयारियों को लेकर व्यवस्थाएं चाक चौबंद करने के निर्देश दिए गए हैं। किसी भी सूरत में नमाज सड़क पर नहीं होगी। पशुओं की कुर्बानी केवल निर्धारित स्थलों पर होगी। इस संबंध में गृह विभाग और नगर विकास विभाग के प्रमुख सचिव से राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष अशफाक सैफी ने आवश्यक कार्यवाही के लिए कहा है।

विज्ञापन


17 जून को बकरीद है। राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष अशफाक सैफी ने बकरीद की तैयारियों को लेकर मस्जिदों के आसपास सफाई के और सुरक्षा व्यवस्था के निर्देश दिए हैं। साथ ही कहा गया है कि नमाज केवल मस्जिद के अंदर होगी। किसी भी दशा में नमाज सड़क पर संपन्न नहीं होगी। भीषण गर्मी को ध्यान में रखकर नमाजियों के लिए पीने के पानी की व्यवस्था प्रशासन द्वारा की जाएगी।

बकरीद पर दी जाने वाली कुर्बानी निर्धारित स्थान पर ही होगी। साथ ही प्रतिबंधित जानवरों की कुर्बानी पर सख्त निगरानी के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन से कहा गया है कि कुर्बानी के लिए जानवरों की खरीद फरोख्त और परिवहन को लेकर आम लोगों और व्यापारियों को परेशान नहीं किया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें