फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: होमगार्ड संगठन में प्लाटून कमांडर के 2314 पदों पर भी होगी भर्ती, 44 हजार होमगार्ड भर्ती का रास्ता खुला

Wed, 03 Sep 2025 06:56 AM IST
रोहित मिश्र अशोक मिश्र, अमर उजाला, लखनऊ

सार

Home Guard Recruitment: यूपी में 44 हजार होमगार्ड की भर्ती के साथ होमगार्ड संगठन में प्लाटून कमांडर के 2314 पदों पर भी जल्द भर्ती होगी। 
विज्ञापन
यूपी होमगार्ड में होगी भर्ती। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राज्य सरकार होमगार्ड संगठन में प्लाटून कमांडर के 2314 पदों पर जल्द भर्ती करेगी। प्रदेश में अगले वर्ष होने वाले पंचायत चुनाव से पहले इसकी प्रक्रिया शुरू की जाएगी। बता दें कि जल्द ही 44 हजार होमगार्ड स्वयंसेवकों की भर्ती भी होनी है। साथ ही, कंपनी कमांडर और मिनिस्टीरियल स्टाफ के रिक्त पदों पर भी भर्तियां की जाएंगी। सूत्रों की मानें तो करीब 47 हजार पदों पर भर्तियां होनी हैं।

विज्ञापन


दरअसल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बीते दिनों होमगार्ड संगठन की समीक्षा की थी। उन्होंने होमगार्ड संगठन के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए उप्र पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की तरह अलग बोर्ड गठित करने के साथ भर्ती नियमावली तैयार करने का निर्देश भी दिया था। होमगार्ड संगठन में वर्तमान में कंपनी कमांडर के 783, सहायक कंपनी कमांडर के 770, प्लाटून कमांडर के 2314 और होमगार्ड स्वयंसेवकों के 43,327 पद रिक्त हैं। इसके अलावा मिनिस्टीरियल स्टाफ के भी 109 पद रिक्त चल रहे हैं। बता दें कि पहले होमगार्ड संगठन में मंडल स्तर पर भर्तियां की जाती थी, जिसे अब बोर्ड का गठन करने के बाद लिखित परीक्षा के जरिये किया जाएगा। इसमें आपदा प्रबंधन का अनुभव या प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले लोगों को वरीयता दी जाएगी। सीएम के निर्देश के बाद बोर्ड के गठन की कवायद शुरू होगी, जिसके बाद भर्ती प्रक्रिया प्रारंभ की जाएगी।

विज्ञापन

वर्तमान में रिक्त पद

    पदनाम             स्वीकृत     कार्यरत       रिक्तियां
  कंपनी कमांडर       1151    368            783
  प्लाटून कमांडर       1121  381             770
 मिनिस्टीरियल स्टाफ  439   330             109
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें