फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: बिजली के निजीकरण में आ सकती है कानूनी अड़चन, उपभोक्ता परिषद ने शुरू की तैयारी; आ सकता है नया प्रस्ताव

Tue, 01 Jul 2025 09:28 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

Electricity crisis in UP: यूपी में बिजली के निजीकरण के विरोध में उपभोक्ता परिषद ने तैयारी शुरू कर दी है। इस मामले में कानूनी अड़चन का पक्ष भी सामने आ रहा है। 
विज्ञापन
यूपी में बिजली व्यवस्था। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्वांचल एवं दक्षिणांचल के निजीकरण में कानूनी अड़चन भी सामने आ सकती है। ऐसे में निजीकरण प्रस्ताव में कुछ बदलाव करना पड़ सकता है। दूसरी तरफ विद्युत उपभोक्ता परिषद नियामक आयोग में एक नया लोक महत्व प्रस्ताव दाखिल करने की तैयारी में जुटा है।

विज्ञापन


ऊर्जा विभाग में पावर कार्पोरेशन ने सरकार से विद्युत अधिनियम 2003 की जी धारा 131, 132, 133, 134 में दक्षिणांचल व पूर्वाचल के निजीकरण कराने की तैयारी में है। इस धारा का प्रयोग सरकार की ओर से बिजली कंपनियों के विघटन पर किया जा चुका है। नियमों के तहत इस धारा का प्रयोग केवल एक बार ही किया जा सकता है। यदि सरकार इस धारा का प्रयोग करती है तो उसे राजस्व उपयोगिता के आधार पर कंपनियों के परिसंपत्तियों की पूरी गणना करके मूल्यांकन करना होगा। 

ऐसे में विद्युत उपभोक्ता परिषद के अध्यक्ष अवधेश कुमार वर्मा ने विद्युत नियामक आयोग में अधिनियम 2003 की अवमानना के लिए विधिक वाद दाखिल करने की तैयारी कर ली है। आयोग के अध्यक्ष के अवकाश से लौटते ही यह प्रस्ताव दाखिल किया जाएगा। विद्युत उपभोक्ता परिषद अध्यक्ष ने कहा कि बिजली कंपनियों के निजीकरण के लिए सभी वैधानिक वित्तीय व तकनीकी पहलुओं का अध्ययन जरूरी है। विद्युत अधिनियम 2003 का उल्लंघन नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन


दो जुलाई के प्रदर्शन को लेकर कानपुर में हुई सभा

निजीकरण के विरोध में दो जुलाई को देशभर में होने वाले विरोध प्रदर्शन को लेकर मंगलवार को संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने कानपुर में सभा की। केस्को और पनकी में हुई सभा के दौरान एकजुटता का आह्वान किया गया। तय किया गया कि निजीकरण की निविदा जारी होते ही जेल भरो आंदोलन शुरू किया जाएगा। बिजली कर्मचारियों की राष्ट्रीय समन्वय समिति के पदाधिकारियों ने कहा है कि नौ जुलाई को राष्ट्रव्यापी सांकेतिक हड़ताल होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें