फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: लटकी मिली श्वेता की कहानी, पिता बोले- दहेज के लालचियों ने बेटी को मार डाला, इतना दिया फिर भी पेट नहीं भरा

Wed, 27 May 2026 01:21 PM IST
Akash Dwivedi डिजिटल डेस्क, लखनऊ

सार

लखनऊ में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत के बाद परिजनों ने ससुराल पक्ष पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है। परिवार का कहना है कि शादी के बाद से लगातार पैसों और कार की मांग को लेकर प्रताड़ना दी जा रही थी। पुलिस ने पति समेत पांच लोगों पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
श्वेता की मौत की कहानी। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखनऊ के ठाकुरगंज इलाके में 29 वर्षीय नवविवाहिता श्वेता सिंह की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से सनसनी फैल गई। सोमवार सुबह उसका शव ससुराल में फंदे से लटका मिला। घटना के बाद मृतका के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर दहेज उत्पीड़न और हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने पति समेत पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


ठाकुरगंज के विश्वनगर मल्हाई टोला निवासी श्वेता सिंह की शादी 22 नवंबर 2025 को काशी विहार निवासी शिवम सिंह उर्फ भूपेंद्र सिंह से हुई थी। भूपेंद्र एक निजी लैब में काम करता है। रविवार सुबह करीब 11 बजे श्वेता के परिवार को उसकी मौत की सूचना मिली।
 

परिजन बोले- लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था

मृतका की बड़ी बहन ने आरोप लगाया कि शादी के दिन ही दूल्हे ने दहेज को लेकर बड़ी मांग रख दी थी। मांग पूरी न होने पर उसने नाराजगी जताई और विदाई के समय श्वेता को परिवार से मिलने तक नहीं दिया।परिजनों का कहना है कि शादी के बाद से ही उसे लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था। श्वेता परिवार की तीन बहनों में सबसे छोटी और सबसे चहेती थी। परिवार ने अपनी क्षमता से बढ़कर शादी की थी, लेकिन छह महीने के भीतर ही उसकी मौत ने सभी को झकझोर दिया।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

दहेज न देने पर बेटी को मार डाला 

पिता उमेश कुमार सिंह ने कहा, मेरी बेटी ने आत्महत्या नहीं की, बल्कि यह एक सोची-समझी हत्या थी। दहेज के लालची उसके ससुराल वाले 10 लाख रुपये और एक कार की मांग कर रहे थे। जनवरी से ही उसे पैसों के लिए बार-बार प्रताड़ित किया जा रहा था। 

उसकी शादी में पहले ही सब कुछ खर्च कर देने के बाद, हम इतनी बड़ी रकम का इंतजाम नहीं कर पाए। 22 नवंबर 2025 को उसकी शादी प्रताप सिंह और रचना सिंह के बेटे भूपेंद्र सिंह से हुई थी। सुबह करीब 11:30 बजे हमारी उससे बात हुई थी। वह अस्पताल जाने की तैयारी कर रही थी, जहां उसकी मां ICU में भर्ती थीं। उस समय वह बिल्कुल भी परेशान नहीं लग रही थी। उसकी हत्या दहेज के लिए की गई।

DCP बोले- पति- ससुर से पूछताछ जारी 

DCP पश्चिम कमलेश दीक्षित ने बताया, "ठाकुरगंज पुलिस स्टेशन में उमेश कुमार सिंह ने एक लिखित शिकायत दर्ज कराई है, जिसमें उन्होंने कहा है कि उनकी बेटी की शादी 22 मई 2025 को भूपेंद्र प्रताप सिंह से हुई थी, और 25 मई 2026 को उसके ससुराल वालों ने संदिग्ध परिस्थितियों में उसकी हत्या कर दी।

इस लिखित शिकायत के आधार पर, कानून की संबंधित धाराओं के तहत तत्काल एक मामला दर्ज कर लिया गया है।  मृतका का पोस्टमार्टम करा दिया गया है, और उसके पति और ससुर को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया गया है। कानूनी कार्रवाई अभी जारी है। जांच के दौरान जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके अनुसार आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें