फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: प्रदेश को कल मिलेंगी तीन नई अमृत भारत ट्रेनें, बिहार और पश्चिम बंगाल जाना होगा आसान; ये है शेड्यूल

Thu, 17 Jul 2025 07:17 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

Amrit Bharat Trains: यूपी से बिहार और पश्चिम बंगाल जाने वाले लोगों का सफर आसान होने जा रहा है। इन राज्यों के लिए लखनऊ से जाने वाले तीन अमृत भारत ट्रेनें शुक्रवार से शुरू होंगी। 
विज्ञापन
लखनऊ से अमृत भारत ट्रेन। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 लखनऊ से बिहार और पश्चिम बंगाल जाने वाले यात्रियों का सफर अब और आसान होने वाला है। रेलवे प्रशासन गोमतीनगर से मालदा टाउन(पश्चिम बंगाल), गोमतीनगर से दरभंगा(बिहार) और बापूधाम मोतिहारी(बिहार) आनंदविहार वाया लखनऊ के लिए 18 जुलाई से तीन अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनें चलाने जा रहा है।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मोतिहारी से वर्चुअल प्रोग्राम के जरिए ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे। ट्रेनें अयोध्या के रास्ते चलेंगी। इन ट्रेनों के नियमित संचालन के लिए रेलवे बोर्ड जल्द आदेश जारी करेगा। रेलवे बोर्ड के निदेशक कोचिंग संजय आर नीलम ने दोनों अमृत भारत एक्सप्रेस की समय सारिणी जारी की है।

यह है मालदा डाउन गोमतीनगर की टाइमिंग

मालदा टाउन से गोमतीनगर के लिए अमृत भारत एक्सप्रेस प्रत्येक बृहस्पतिवार शाम 7:25 बजे रवाना होगी और अगले दिन दोपहर 3:40 बजे गोमतीनगर स्टेशन पहुंचेगी। वापसी में अमृत भारत एक्सप्रेस गोमतीनगर से प्रत्येक शुक्रवार शाम 6:40 बजे चलकर मालदा टाउन शाम 4:40 बजे पहुंचेगी। ट्रेन में स्लीपर और जनरल की 22 बोगियां होंगी। ट्रेन न्यू फरक्का, बरहरवा, साहिबगंज, कहलगांव, भागलपुर, सुलतानगंज, जमालपुर, अभयपुर, कुईल, शेखपुर, नवादा, तिलैया, गया, देहरी आन सोन, सासाराम, भबुआ रोड, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, वाराणसी, जौनपुर, शाहगंज, अयोध्या धाम, अयोध्या कैंट स्टेशनों पर रुकेगी।

दरभंगा गोमतीनगर की समयसारिणी

15561 दरभंगा-गोमतीनगर अमृत भारत एक्सप्रेस प्रत्येक शनिवार को दोपहर तीन बजे दरभंगा से चलकर अगली सुबह 5:35 बजे गोमतीनगर पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन नंबर 15562 अमृत भारत एक्सप्रेस गोमतीनगर से प्रत्येक रविवार सुबह 8:15 बजे चलकर रात 12:35 बजे दरभंगा पहुंचेगी। ट्रेन अयोध्या कैंट, अयोध्या धाम, मनकापुर, बस्ती, गोरखपुर, कप्तानगंज, बगहा, हरीनगर, नरकटियागंज, सिकटा, रक्सौल, घोरासन, बैरंगिया, जनकपुर रोड और कमतौल स्टेशनों पर रुकेगी।
विज्ञापन

मोतिहारी आनंदविहार वाया लखनऊ ट्रेन की भी मिलेगी सौगात

रेलवे अधिकारियों ने बताया कि बापूधाम मोतिहारी से आनंदविहार वाया लखनऊ के लिए भी अमृत भारत ट्रेन चलेगी। स्पेशल ट्रेन के रूप में 18 को मोतिहारी से ट्रेन दोपहर पौने 12 बजे चलकर रात 11.35 बजे लखनऊ और सुबह 10 बजे आनंदविहार पहुंचेगी। ट्रेन में कुल 22 कोच रहेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें