फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: संभल में 46 साल पहले हुए दंगे की फिर से होगी जांच, एक सप्ताह में रिपोर्ट देने का निर्देश

Thu, 09 Jan 2025 02:11 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

संभल में मस्जिद के सर्वे के दौरान हुई हिंसा और राजनीतिक बयानबाजी के बीच जिले में 46 साल पहले हुए दंगों की रिपोर्ट जिला प्रशासन से मांगी गई है। इन दंगों की फिर से जांच होगी।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संभल में 1978 में हुए दंगे की जांच फिर से शुरू हो सकती है। विधानमंडल के हालिया शीतकालीन सत्र के दौरान विधान परिषद में पूछे गए सवाल के बाद एसपी मानवाधिकार के निर्देश पर गृह विभाग ने संभल जिला प्रशासन से सात दिन में रिपोर्ट तलब की है। 

विज्ञापन

गृह विभाग के आदेश पर संभल जिला प्रशासन और पुलिस इस प्रकरण से जुड़े तथ्यों को जुटाकर रिपोर्ट देगा। जिसके बाद राज्य सरकार दंगे की दोबारा जांच का आदेश दे सकती है।

बता दें कि शीतकालीन सत्र के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी संभल में 46 साल पहले हुए दंगे का जिक्र किया था। वहीं विधान परिषद में भाजपा के सदस्य श्रीश चंद्र शर्मा ने भी इस पर सवाल किया था। उन्होंने दंगे में सैकडों हिंदुओं की हत्या होने के बाद परिजनों को न्याय नहीं मिलने की बात कही थी।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी ने दिया था ये बयान
सीएम योगी ने विधानसभा में कहा था कि 1947 से लेकर अभी तक संभल में 209 हिंदुओं की जान दंगों के चलते गई है। संभल में 29 मार्च 1978 को दंगे में कई हिंदू मारे गए थे। घटना के 46 साल बाद अभी तक किसी को सजा नहीं मिली। 

दो महीने लगा था कर्फ्यू
संभल में वर्ष 1978 का दंगा 29 मार्च को हुआ था। इस दंगे में शहर जल उठा था। जिसके बाद दो महीने तक कर्फ्यू लगा रहा जिसके बाद 169 मुकदमे दर्ज किए गए थे। इसमें तीन मुकदमे पुलिस की ओर से दर्ज हुए थे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें