फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: पीएम मोदी व सीएम योगी को धमकी देने वाला गिरफ्तार, एसओजी ने पकड़ा आरोपी, भेजा गया जेल

Thu, 26 Jun 2025 10:56 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला संवाद, सीतापुर

सार

Threat to CM Yogi: एसपी अंकुर अग्रवाल ने बताया कि एक कॉल आई। कॉलर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जान से मारने की धमकी दी थी। 
विज्ञापन
पीएम मोदी और सीएम योगी को धमकी देने वाला गिरफ्तार। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीतापुर के रामकोट के किनौटी गांव निवासी युवक ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जान से मारने की धमकी दी। इस मामले में रामकोट पुलिस व शहर कोतवाली पुलिस को भनक तक नहीं लगी। एसपी अंकुर अग्रवाल के निर्देश पर एसओजी की विशेष टीम ने फरीदाबाद से बृहस्पतिवार को आरोपी युवक की गिरफ्तारी की है। आरोपी को जेल भेजा गया है। थानाध्यक्ष रामकोट सुरेश पटेल ने बताया कि उन्हें इस मामले की कोई जानकारी नहीं दी गई। वहीं, शहर कोतवाल अनूप शुक्ला ने बताया कि यह संवेदनशील प्रकरण है लेकिन वह कोई जानकारी नहीं दे पाएंगे।

विज्ञापन


एसपी अंकुर अग्रवाल के अनुसार 22 जून को दोपहर 2 बजकर 51 मिनट पर मोबाइल नम्बर 9654285591 पर एक कॉल आई। कॉलर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जान से मारने की धमकी दी। इस पर 112 प्रभारी राजकरन शर्मा ने मोबाइल नम्बर पर एफआईआर दर्ज कराई। इसके साथ ही एसओजी की एक टीम को आरोपी को पकड़ने की जिम्मेदारी दी गई। एसओजी ने आरोपी किनौटी गांव निवासी टोनी उर्फ महावीर को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया। सीओ सिटी के पर्यवेक्षण में हुई गिरफ्तारी के बाद आरोपी को जेल भेजा गया। आरोपी को पकड़ने के मामले में शहर कोतवाली पुलिस व रामकोट पुलिस ने हाथ खड़े कर दिए। सीओ सिटी के पर्यवेक्षण में एसओजी ने आरोपी को फरीदाबाद से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें