मौसम विज्ञानियों के मुताबिक, फिलहाल नमी से राहत मिलती नहीं दिख रही है। जारी चेतावनी में कई स्थानों पर गरज-चमक के साथ बरसात के आसार जताए हैं। वहीं कुछ इलाकों में भारी से भारी बारिश का दौर जारी रहेगा।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
मौसम विभाग ने फिलहाल प्रदेश में कहीं हल्की तो कहीं भारी बारिश का दौर जारी रहने के आसार जताएं हैं। मौसम विज्ञानी व आंचलिक मौसम विज्ञान केन्द्र के निदेशक जेपी गुप्ता का कहना है कि राज्य के कई इलाकों में बरसात का मौसम बना रहेगा। जारी चेतावनी में कई स्थानों पर गरज-चमक के साथ बरसात के आसार जताए हैं। वहीं कुछ इलाकों में भारी से भारी बारिश का दौर जारी रहेगा।
विज्ञापन
सप्ताह के अंत में रविवार को प्रदेश के कई जिलों में पानी बरसने से मौसम खुशनुमा बना रहा। लखनऊ में सुबह से धूप निकली थी, हालांकि बादलों की लुकाछिपी जारी थी। दोपहर होते-होते काले बदरा हर तरफ घिर आए। राजधानी के कुछ इलाकों में जमकर बरसात हुई। अचानक से इतनी तेज बरसात हुई कि लोग आश्चर्यचकित रह गए। वहीं हरदोई, इटावा, लखीमपुर खीरी, चुर्क, बहराइच, उरई, हमीरपुर, और आगरा के कुछ हिस्सों में बरसात हुई।
लखनऊ में उमस बरकरार
मौसम बुलेटिन केमुताबिक, दिन का अधिकतम तापमन 31 डिग्री व न्यूनतम तापमान 26.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं आद्रता का प्रतिशत 97 रहने से लोगों ने उमस भरी गर्मी महसूस की। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक, फिलहाल नमी से राहत मिलती नहीं दिख रही है।