फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: बीता अच्छी बारिश का दौर, अब पूरे प्रदेश में सुस्त पड़ेगा मानसून; 31 अगस्त तक के लिए जारी हुए पूर्वानुमान

Wed, 27 Aug 2025 11:50 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

Monsoon IN UP: यूपी में करीब एक सप्ताह तक अच्छी बारिश कराने के बाद मानसून आज से सुस्त पड़ने जा रहा है। मौसम विभाग ने इसको लेकर पूर्वानुमान जारी किए हैं। 
विज्ञापन
मौसम और मानसून की ताजा अपडेट - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश में बीते कई दिनों से मानसून की सक्रियता बनी रही। इसके असर से प्रदेश के तराई और दक्षिणी इलाकों में कहीं मध्यम तो कहीं भारी बारिश देखने को मिली। माैसम विभाग के मुताबिक मंगलवार से यूपी में बादलों की सक्रियता घटेगी और अगले चार से पांच दिन प्रदेशभर में मानसूनी बारिश धीमी पड़ेगी। वहीं मंगलवार के लिए प्रदेश में कहीं भी भारी बारिश की कोई चेतावनी नहीं है। सोमवार को प्रदेश के पूर्वी और तराई के लगभग 30 जिलों में कहीं मध्यम तो कहीं भारी बारिश हुई। प्रयागराज, सोनभद्र, मिर्जापुर आदि में अच्छी बरसात दर्ज की गई।

विज्ञापन


माैसम विभाग का कहना है कि बंगाल की खाड़ी में विकसित हो रहे एक और वेदर सिस्टम के असर से 31 अगस्त के आसपास यूपी में दोबारा मानसूनी बारिश लाैटेगी। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि यूपी में 26 अगस्त से अगले चार-पांच दिनों के लिए मानसूनी बारिश धीमी पड़ेगी। अगस्त के आखिर में बंगाल की खाड़ी में विकसित हो रहे एक और वेदर सिस्टम के असर से 31 अगस्त के आसपास एक बार मानसूनी बारिश देखने को मिलेगी। प्रदेश के माैसम की खबर का जोड़ सोमवार को बांदा में सर्वाधिक 114.2 मिमी बारिश हुई। वहीं फतेहपुर में 101.6 मिमी, चित्रकूट में 90 मिमी और प्रयागराज में 78.4 मिमी बारिश हुई।

विज्ञापन

अच्छी बारिश से लखनऊ में गिरा पारा 

राजधानी के अलग-अगल इलाकों में सोमवार को दिन भर रुक-रुक कर बारिश होती रही। मौसम विभाग का पूर्वानुमान था कि सोमवार से मानसून की सक्रियता सुस्त पड़ेगी जो अगले चार-पांच दिनों तक रहेगी। पूर्वानुमान से उलट सुस्त पड़ने से पहले बादलों ने सोमवार को राजधानी में मस्त बारिश की। रात 8:30 बजे तक लखनऊ में 71.4 मिमी बारिश दर्ज की गई।

बादलों और बारिश के चलते दिन के अधिकतम तापमान का पारा 3.4 डिग्री लुढ़क गया। इसकी वजह से सोमवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान के बीच मात्र 3 डिग्री का अंतर देखने को मिला। दिन में कभी हल्की तो कभी तेज बारिश के बाद रात में बादल जमकर बरसे। 

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह का कहना है कि मंगलवार से लखनऊ में मानसूनी बारिश धीमी पड़ेगी। अगले चार दिन छिटपुट बूंदाबांदी की परिस्थितियां रहेंगी। अच्छी बारिश के लिए अब थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है।उसोमवार को दिन का अधिकतम तापमान 29.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। वहीं न्यूनतम तापमान 0.1 डिग्री की मामूली बढ़त के साथ 26 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड हुआ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें