नकली उर्वरक व कीटनाशक किसानों और पर्यावरण के लिए घातक हैं। इससे मिट्टी, हवा और पानी प्रदूषित होते हैं, जिससे फसलें खराब होती हैं, उपज प्रभावित होने संग किसानों को आर्थिक नुकसान होता है। इसके अलावा लोगों में डिप्रेशन, याददाश्त कमजोर होने, कैंसर, हृदय व तंत्रिका संबंधी बीमारियां और बच्चों के विकास में बाधा जैसी गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं बढ़ जाती हैं।
एक माह के लिए किराये पर दिया गया था गोदाम
कांग्रेस के पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष डॉ. देवमणि तिवारी ने बताया कि शिवम का भाई उनसे परिचित था। उसी के साथ शिवम ने मुलाकात कर एक माह के लिए गोदाम किराये पर लिया था। बताया गया था कि बाईपास पर उनका गोदाम बन रहा है, जिसके पूरा होने पर सामान वहां शिफ्ट कर दिया जाएगा। कॉलेज के बगल स्थित निर्माणाधीन कक्ष किराये पर दिया गया था। गोदाम में होने वाली गतिविधियों की जानकारी नहीं थी। नकली कीटनाशक और उर्वरक से किसी प्रकार का संबंध नहीं है। उन्हें और उनके कॉलेज को बदनाम करने का प्रयास किया जा रहा है।