फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: झमाझम बारिश से भीगा पूरा प्रदेश, मेरठ में हुई सर्वाधिक बरसात, कल 22 जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट

Mon, 30 Jun 2025 07:27 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

Monsoon IN UP: यूपी में मानसून पूरी तरह से सक्रिय हो गया है। सोमवार को कई जिलों में अच्छी बरसात हुई। राजधानी लखनऊ के कई इलाके बारिश से जलमग्न हो गए। 
विज्ञापन
लखनऊ में बारिश के बाद मौसम हुआ सुहावना। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश में दोबारा सक्रिय हुए मानसून के बाद हुई जोरदार बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। सोमवार को यूपी के मेरठ, एटा, संभल, बिजनौर, मुजफ्फरनगर, फर्रुखाबाद, आगरा, कानपुर, बाराबंकी, वाराणसी, गोरखपुर समेत उत्तराखंड और नेपाल से सटे तराई के जिलों श्रावस्ती, बहराइच, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर आदि में अच्छी बारिश दर्ज की गई। सोमवार को मेरठ में सर्वाधिक 178 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई।

विज्ञापन


मानसूनी बारिश के असर से प्रदेशभर में दिन के पारे में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने मंगलवार के लिए हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं प्रदेश के 22 अन्य जिलों में भारी बारिश और 48 जिलों में गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की चेतावनी जारी की गई है। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि मंगलवार के दौरान मध्य व दक्षिणी यूपी समेत बुंदेलखंड में अच्छी मानसूनी बारिश के संकेत हैं।

इन जिलों में भारी बारिश की संभावना
बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, भदोही, कानपुर देहात, कानपुर नगर, मथुरा, हाथरस, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, जालौन व आसपास के इलाकों में।
विज्ञापन


यहां है भारी बारिश का येलो अलर्ट
फतेहपुर, प्रतापगढ़, चंदौली, वाराणसी, भदोही, जौनपुर, गाजीपुर, बलिया, कानपुर देहात, कानपुर नगर, मथुरा, हाथरस, एटा, मैनपुरी, इटावा, औरैया, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर व आसपास के इलाकों में।

Trending Videos

यहां है मेघगर्जन व वज्रपात होने की संभावना

बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, भदोही, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, फरुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकरनगर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ,गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर व आसपास के इलाकों में।
विज्ञापन

सोमवार को पांच सर्वाधिक बारिश वाले जिले

मेरठ- 178 मिमी
एटा- 166 मिमी
संभल- 164 मिमी
बिजनौर- 142 मिमी
मुजफ्फरनगर- 122 मिमी

यह भी पढ़ें- यूपी: घंटे भर की बारिश से राजधानी में त्राहिमाम, अस्पतालों के अंदर घुसा पानी, पेड़ गिरने से दबीं बीसों गाड़ियां

संबंधित वीडियो-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें