मौसम विभाग ने कुछ दिन पहले लखनऊ में शुक्रवार रात से बादल छाने और शनिवार को छिटपुट बारिश के आसार जताए थे। भीषण उमस से परेशान लखनऊ के लोगों के लिए यह खबर राहत की सौगात लिए थी। शनिवार को सभी पूर्वानुमान धरे रह गए। तीखी धूप के बीच 40 डिग्री तापमान में भीषण उमस ने लोगों के पसीने छुड़ा दिए। बेहिसाब पसीने में राहत की उम्मीदें भी बह गईं।
मौसम विभाग ने अब एक बार फिर लखनऊ व आस-पास के जिले के लोगों को अगले दो दिन भीषण गर्मी और उमस से राहत मिलने की उम्मीद जताई है। विभाग के अनुसार रविवार को आसमान में बदल छाए रहेंगे, लेकिन बारिश की कोई संभावना नहीं है। सोमवार को बारिश के आसार बन रहे हैं। इधर, शनिवार को काफी दिनों के बाद लू भी महसूस की। तपिश बढ़ने से अधिकतम तापमान 0.3 डिग्री बढ़ोत्तरी के साथ 40.5 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। वहीं, न्यूनतम तापमान 2.4 डिग्री की गिरावट के साथ 25.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
लखनऊ के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि रविवार को आसमान में बादल छाए रहेंगे जिससे तेज धूप से राहत मिलेगी, जबकि सोमवार को बारिश होने का अनुमान है। लखनऊ के आस-पास के जिलों में भी चमक-गरज के साथ बारिश हो सकती है।
देवरिया, गोरखपुर, संतकबीरनगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, लखनऊ, बाराबंकी, अयोध्या और अंबेडकरनगर जबकि पश्चिमी उत्तर प्रदेश के सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल व बदायूं