एडेड कॉलेजों में एनओसी विहीन तबादला किया जाना चाहिए। एनओसी देने के लिए प्रबंधन से लेकर विभागीय अधिकारियों समेत कुल नौ जगहों पर जेब गर्म करनी पड़ती है। ऑफलाइन तबादले बंद करके ऑनलाइन व्यवस्था लागू की जानी चाहिए। संजय द्विवेदी, प्रदेश मंत्री, उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ
अगले सप्ताह तक एडेड कॉलेजों के शिक्षकों के लिए तबादला प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इसे भी ऑनलाइन कराया जाएगा। इसके लिए आवश्यक तैयारी चल रही है। शिक्षकों को किसी तरह की दिक्कत न हो, इसका प्रयास किया जाएगा। - डॉ. महेंद्र देव, निदेशक, माध्यमिक शिक्षा