फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी : विधानसभा की खाली सीटों पर उप चुनाव के आसार नहीं, सीधे विस चुनाव के पक्ष में आयोग

Fri, 28 May 2021 02:15 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

प्रदेश में एक राज्यमंत्री और चार विधायकों की कोरोना संक्रमण से निधन के कारण खाली हुई विधानसभा की पांच सीटों पर उप चुनाव के आसार नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजनीतिक दल और निर्वाचन आयोग भी कोरोना संक्रमण काल में उप चुनाव कराने की जगह फरवरी-मार्च 2022 में सीधे विधानसभा चुनाव के पक्ष में है।

विज्ञापन


कोरोना संक्रमण के कारण हाल ही में मुजफ्फरनगर के चरथावल से विधायक एवं राजस्व राज्यमंत्री विजय कश्यप, रायबरेली के सलोन से भाजपा विधायक दल बहादुर कोरी, औरेया सदर के रमेश चंद्र दिवाकर, लखनऊ पश्चिम से सुरेश श्रीवास्तव और बरेली के नवाबगंज से केसर सिंह गंगवार की मौत हुई है। पांच सीटों पर यूं तो छह महीने में चुनाव कराने का प्रावधान है। लेकिन पांचों सीटों पर चुनाव कराने की मियाद अक्तूबर तक है। वहीं प्रदेश में फरवरी-मार्च 2022 में प्रस्तावित विधानसभा के चुनाव के लिए दिसंबर के अंतिम या जनवरी के दूसरे सप्ताह तक अधिसूचना जारी होने की संभावना है। 
विज्ञापन


एक अधिकारी ने बताया कि प्रदेश में कोरोना संक्रमण की स्थिति के मद्देनजर पांच सीटों पर उप चुनाव होना मुश्किल है। यदि आम चुनाव में छह महीने से अधिक समय शेष रहता तो उप चुनाव कराए जा सकते थे। लेकिन महामारी की स्थिति में आयोग पांच सीटों पर उप चुनाव नहीं कराकर सीधे विधानसभा चुनाव ही होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें