फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी : दो दिन से लापता किशोरी का शव तालाब में मिला, पिता की फटकार के बाद चली गई थी

Sun, 27 Jun 2021 07:06 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुल्तानपुर

सार

जयसिंहपुर कोतवाल हीरा सिंह के मुताबिक हरीराम ने पूछताछ में बताया कि शुक्रवार की सुबह खुशबू किसी से फोन पर बात कर रही थी। इसी बात को लेकर उन्होंने फटकार दिया था।
विज्ञापन
तालाब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जयसिंहपुर (सुल्तानपुर) में दो दिन से लापता एक किशोरी का शव रविवार की सुबह तालाब में पाया गया। पुलिस की पूछताछ में पता चला कि फोन पर बात करने पर किशोरी को उसके पिता ने फटकार दिया था। उसके बाद से वह लापता हो गई थी। 

विज्ञापन


क्षेत्र के बैथू गांव से बाहर तालाब में रविवार की सुबह ग्रामीणों ने एक शव उतराता देखा। प्रधान प्रतिनिधि रंजीत सिंह ने सूचना जयसिंहपुर पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने तालाब से शव को बाहर निकाला। शव की शिनाख्त खुशबू (17) पुत्री हरीराम निवासी देवकली सरैया थाना कूरेभार के रूप में हुई।

जयसिंहपुर कोतवाल हीरा सिंह के मुताबिक हरीराम ने पूछताछ में बताया कि शुक्रवार की सुबह खुशबू किसी से फोन पर बात कर रही थी। इसी बात को लेकर उन्होंने फटकार दिया था। उसके बाद वह राशन लेने चला गया। लौटने पर खशबू घर से लापता थी। काफी खोजबीन के बाद भी उसका पता नहीं चलने पर शनिवार को कूरेभार थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखवाई थी। कोतवाल ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वजह स्पष्ट हो सकेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें