फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना के कारण यूपी टीईटी स्थगित, 25 जुलाई को प्रस्तावित थी परीक्षा

Tue, 11 May 2021 08:03 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

राज्य सरकार ने प्रदेश में कोरोना संक्रमण के मद्देनजर उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी)-2020 को स्थगित किया है। बेसिक शिक्षा विभाग के विशेष सचिव आरवी सिंह ने मंगलवार को इसका शासनादेश जारी किया।
विज्ञापन
टीईटी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राज्य सरकार ने प्रदेश में कोरोना संक्रमण के मद्देनजर उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी)-2020 को स्थगित किया है। बेसिक शिक्षा विभाग के विशेष सचिव आरवी सिंह ने मंगलवार को इसका शासनादेश जारी किया। परीक्षा नियामक प्राधिकारी सचिव की ओर से टीईटी स्थगित करने का प्रस्ताव दिया गया था। सिंह के अनुसार कोरोना संक्रमण की परिस्थितियों के मद्देनजर टीईटी के लिए पुनः निर्णय लिया जाएगा। 

विज्ञापन


गौरतलब है कि परीक्षा नियामक प्राधिकारी सचिव अनिल भूषण चतुर्वेदी ने टेट स्थगित करने का प्रस्ताव शासन को भेजा था। इस पर बेसिक शिक्षा विभाग के विशेष सचिव आरबी सिंह ने कहा था कि इस पर सैद्धांतिक सहमति बन गई है। 

इसका आदेश एक-दो दिन में जारी किया जाएगा। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 18 मई से टेट के ऑनलाइन आवेदन भरे जाने थे, जबकि 25 जुलाई को परीक्षा प्रस्तावित थी। चतुर्वेदी ने प्रस्ताव में कहा था कि संक्रमण की मौजूदा स्थिति को देखते हुए टेट के आवेदन भराने से लेकर उनका सत्यापन कराने और परीक्षा की तैयारियां करना संभव नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें