फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी-टीईटी के लिए ऑन लाइन आवेदन आज से

Thu, 26 Nov 2015 01:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपी-टीईटी) 2015 अगले वर्ष दो फरवरी को होगी। प्रमुख सचिव बेसिक शिक्षा डिंपल वर्मा की ओर से यूपी-टीईटी 2015 के विस्तृत कार्यक्रम की घोषणा कर दी गई है।
विज्ञापन


प्रमुख सचिव की ओर से निदेशक एससीईआरटी एवं सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी को भेजे निर्देश में 26 नवंबर को एक बजे दोपहर से ऑनलाइन आवेदन शुरू करने की घोषणा की है।

परीक्षा नियामक प्राधिकारी ने आवेदन के ऑनलाइन पंजीकरण एवं आवेदन की तिथि क्रमश: 16 एवं 18 दिसंबर को शाम छह बजे तक तय की है।

सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी की ओर से जारी सूचना में कहा गया है कि अभ्यर्थी ऑन लाइन आवेदन की त्रुटियों में संशोधन 21 से 24 दिसंबर शाम छह बजे तक कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये होंगी तारीखें

परीक्षा केंद्रों के निर्धारण के लिए जिले के आवेदकों की संख्या की सूचना सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी की ओर से जिला विद्यालय निरीक्षक को भेजने की तिथि 24 दिसंबर एवं जनपद स्तर पर जनपदीय समिति की ओर से परीक्षा केंद्र निर्धारित करने की तिथि 26 दिसंबर तय की गई है।

प्रवेश पत्र वेबसाइट पर लोड करने की तिथि 19 जनवरी 2016, ट्रेजरी के डबल लॉक में रखने के लिए 30 जनवरी को प्रश्नपत्र एवं ओएमआर जनपद मुख्यालय पर भेजा जाएगा।

दो फरवरी को लिखित परीक्षा के बाद आठ फरवरी को उत्तरमाला वेबसाइट पर उपलब्ध करा दी जाएगी। 11 फरवरी को आपत्ति प्राप्त करने की अंतिम तिथि तय की गई है।

आपत्तियों के निस्तारण के बाद 27 फरवरी को परीक्षाफल घोषित कर दिया जाएगा। परीक्षा नियामक 30 अप्रैल तक सभी डायट को अंकपत्र एवं प्रमाण पत्र भेज देगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें