शाही जामा मस्जिद दिल्ली के शाही इमाम सैयद अहमद बुखारी ने बुधवार को यूपी के नगर विकास मंत्री आजम खां पर पलटवार किया। सपा मुखिया मुलायम सिंह और मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को पत्र लिखकर उन्होंने यूपी में मुसलमानों के काम न होने के लिए अहंकारी मुस्लिम मंत्री को जिम्मेदार ठहराया है।
उन्होंने पूछा है कि क्या मुसलमानों की किस्मत में अहंकार से भरा हुआ मुस्लिम मंत्री, घर में सफाई करने वाली औरत और लंगड़े-लूले लोग ही प्रतिनिधित्व के लिए रह गए है। कहा, हकीकत में ये लोग मुसलमानों के नाम पर धब्बा है।
आजम खां ने तीन पहले ही सैयद अहमद बुखारी को आरएसएस का एजेंट बताते हुए उनके बेटे की हिंदू लड़की से शादी पर टिप्पणी की थी।
जवाब में बुखारी ने बुधवार को उन पर तीखा हमला बोला। नाम लिए बिना उनके बेहद नजदीकी लोगों पर भी निशाना साधा है।
माना जा रहा है कि घर सें सफाई करने वाली महिला और लंगड़े-लूले से उनका आशय आजम खां की सांसद पत्नी और नजदीकी सांसद मुनव्वर सलीम की तरफ है।