फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और 25 सदस्यों का कार्यकाल एक साल बढ़ा; पढ़ें पूरी लिस्ट

Fri, 02 Oct 2026 05:20 PM IST
Akash Dwivedi डिजिटल डेस्क, लखनऊ

सार

उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष बबीता चौहान और उपाध्यक्ष अपर्णा यादव व चारू चौधरी का कार्यकाल एक वर्ष के लिए बढ़ा दिया गया है। तीनों पदाधिकारी अब एक साल और अपने पद पर बनी रहेंगी। कार्यकाल विस्तार के साथ आयोग में उनकी वर्तमान जिम्मेदारियां और दायित्व भी जारी रहेंगे।
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. बबीता सिंह चौहान। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शासन ने राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष, दो उपाध्यक्ष और 25 नामित सदस्यों का कार्यकाल एक साल के लिए बढ़ा दिया है। महिला कल्याण विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है। यह विस्तार मौजूदा कार्यकाल समाप्त होने की तिथि से अगले एक साल के लिए किया गया है।

विज्ञापन


राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष बबीता चौहान का कार्यकाल बढ़ाया गया है। इसके अलावा उपाध्यक्ष अर्पणा यादव और उपाध्यक्ष चारू चौधरी का कार्यकाल भी एक साल बढ़ाया गया है। इसी तरह आयोग के 25 नामित सदस्यों का कार्यकाल भी एक साल बढ़ाया गया है। इनमें सदस्य हिमानी अग्रवाल, सदस्य सुनीता श्रीवास्तव, सदस्य अंजू प्रजापति, सदस्य पूनम द्विवेदी, सदस्य अनीता गुप्ता, सदस्य अनुपमा सिंह लोधी, सदस्य सुजीता कुमारी, सदस्य मीना कुमारी, सदस्य नीलम प्रभात और सदस्य गीता बिन्द शामिल हैं।

इसके अलावा सदस्य गीता विश्वकर्मा, सदस्य पुष्पा पाण्डेय, सदस्य डॉ. प्रियंका मौर्य, सदस्य मीनाक्षी भराला, सदस्य ऋतु शाही, सदस्य सुनीता सैनी, सदस्य एकता सिंह, सदस्य अर्चना पटेल, सदस्य जनक नंदिनी, सदस्य प्रतिभा कुशवाहा, सदस्य रेणु गौड़, सदस्य मनीषा अहलावत, सदस्य अवनी सिंह, सदस्य सपना कश्यप और सदस्य संगीता जैन (अन्नू) का कार्यकाल भी बढ़ाया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें