फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: काशी व अयोध्या में भी मिलेगी टेंट सिटी व पेइंग गेस्ट की सुविधा, दोनों जगह पर्यटक सूचना केंद्र भी बनेंगे

Sun, 12 Jan 2025 08:58 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

महाकुंभ आने वाले पर्यटकों व श्रद्धालुओं के लिए काशी व अयोध्या में भी सुविधाओं का विकास किया जा रहा है। अयोध्या में तीन टेंट सिटी व काशी में 212 पेइंग गेस्ट की सुविधाएं विकसित की जाएंगी।
विज्ञापन
टेंट सिटी बनाने में जुटे कर्मचारी (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाकुंभ में आने वाले देशी-विदेशी पर्यटक व श्रद्धालु काशी, अयोध्या, विंध्याचल आदि प्रमुख धार्मिक स्थानों पर भी जाएंगे। इसे देखते हुए पर्यटन विभाग प्रयागराज की ही तरह काशी व अयोध्या में भी टेंट सिटी और पेइंग गेस्ट आदि सुविधाएं देगा।

विज्ञापन


इसके लिए काशी में 212 पेइंग गेस्ट तैयार किए गए हैं जबकि अयोध्या में तीन स्थानों पर टेंट सिटी व आश्रय स्थल बनाने की तैयारी है। इसके साथ ही रेलवे स्टेशनों, एयरपोर्ट और बस अड्डे पर पर्यटन सूचना केंद्र के माध्यम से आगंतुकों को महाकुंभ के साथ-साथ महत्वपूर्ण स्थलों और वहां की विशेषताओं के बारे में जानकारी दी जाएगी।

पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि महाकुंभ को देखते हुए काशी में पहले से चल रहे लगभग 6 पर्यटक सूचना केंद्रों के साथ-साथ कैंट रेलवे स्टेशन और बस अड्डे पर भी केंद्र बनाए गए हैं। यहां सुबह 5 बजे से रात 11 बजे तक कर्मचारी रहेंगे। जो पर्यटकों को महाकुंभ, प्रयागराज, अयोध्या के अलावा सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली और जौनपुर में स्थित धार्मिक, आध्यात्मिक और प्राकृतिक साहित्य अन्य स्थलों के बारे में जानकारी देंगे। इसके अलावा विभिन्न हाइवे पर साइनेज लगाए गए हैं ताकि श्रद्धालु इन स्थलों पर आसानी से पहुंच सकें।
विज्ञापन


वहीं, पर्यटन निगम द्वारा निजी सहभागिता से अयोध्या के जमथरा में 400 व्यक्तियों के ठहरने व खान-पान सुविधा के लिए टेंट सिटी निर्माण का कार्य आखिरी चरण में है। फटिक शिला आश्रम (रामनाम आश्रम) की खाली जमीन पर 1000 व्यक्तियों के लिए आश्रय स्थल (रैन बसेरा) व माझा बरहरा, तहसील सदर में 2000 व्यक्तियों के लिए आश्रय स्थल (रैन बसेरा) बनाया गया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें