फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: होली से पहले प्रदेश में चढ़ा पारा, हमीरपुर सहित ये जिले रहे सबसे गर्म; मार्च को लेकर चेतावनी जारी

Mon, 02 Mar 2026 12:03 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

Weather in UP: यूपी में गर्मी का असर जारी है। आने वाले दिनों में प्रदेश में पारा और भी चढ़ेगा। मौसम विभाग ने मार्च को लेकर चेतावनी जारी की है। 
विज्ञापन
यूपी में मौसम को लेकर चेतावनी। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश में मार्च की शुरुआत के साथ ही गर्मी ने औपचारिक दस्तक दे दी है। महीने के पहले ही दिन इसके स्पष्ट संकेत दिखने लगे। दोपहर में तेज और चिलचिलाती धूप ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है और सड़कों पर निकलना मुश्किल हो गया है।

विज्ञापन


रविवार को प्रदेश के 25 से अधिक जिलों में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया। बांदा और हमीरपुर में अधिकतम तापमान 34.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जिससे ये प्रदेश के सबसे गर्म जिले रहे। वाराणसी में 33.8 और आगरा में 33.6 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया।

करीब 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही रूखी पछुआ हवाओं ने मौसम को और शुष्क बना दिया है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में पछुआ हवाओं की गति और तेज हो सकती है। हवाएं थमने के बाद गर्मी और अधिक तीखी महसूस होगी।
विज्ञापन


आंचलिक मौसम विज्ञान विभाग के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि अगले एक सप्ताह तक तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी जारी रहेगी। फिलहाल कोई पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय नहीं है, इसलिए गर्मी से राहत के आसार नहीं हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें