फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: 47.7 डिग्री के साथ आगरा रहा सर्वाधिक गर्म, झांसी दूसरे स्थान पर, 30 साल पहले इससे ज्यादा हुआ था गर्म

Mon, 20 May 2024 12:06 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

यूपी के कई जिले लू की चपेट में हैं। आसमान से आग बरस रही है। रविवार को आगरा 47.7 डिग्री के साथ सबसे गर्म रहा।
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश में चढ़ता पारा, आसमान से बरसती आग और गर्म हवा के थपेड़ों से लोग बेहाल हैं। मौसम विभाग मंगलवार से कुछ राहत के आसार जता रहा है, लेकिन सोमवार को तपिश बरकरार रहेगी और लू का प्रकोप जारी रहेगा। इसी क्रम में आगरा इस सीजन में दूसरी बार सबसे गर्म हुआ और यहां पर पारा 47.7 रिकाॅर्ड किया गया।
विज्ञापन

इससे पहले 17 मई को 46.9 डिग्री के साथ आगरा सबसे गर्म था।

मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को तपिश और लू का असर इसी तरह रहेगा। झांसी और आगरा के अलावा कानपुर, प्रयागराज, फुरसतगंज, हमीरपुर भी लू की चपेट में रहे। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक, 1974 से 2024 तक के आंकड़ों को देखें तो इससे ज्यादा गर्म आगरा 30 साल पहले 31 मई 1994 को हुआ था। तब पारा 48.5 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड हुआ था। 16 मई 2022 को भी आगरा का अधिकतम तापमान 47.7 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड हो चुका है। हालांकि लखनऊ समेत प्रदेश के कई इलाकों में पारे में मामूली सी कमी आई है, लेकिन पारे में सामान्य से अधिक वृद्धि दर्ज की गई है।

आज के लिए मौसम विभाग का पूर्वानुमान
मौसम शुष्क रहेगा। 25 से 35 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी। पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में लू चलने की चेतावनी जारी की गई है। लखीमपुर खीरी व फर्रुखाबाद के आसपास के इलाकों में रात सर्वाधिक गर्म हो सकती है। शामली, बांदा, मेरठ, कासगंज, एटा, शाहजहांपुर, बदायूं, चित्रकूट, कौशांबी, बहराइच, सीतापुर, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रविदास नगर, गाजीपुर, बलिया, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी समेत प्रदेश के कई इलाकों के लिए लू का अलर्ट बरकरार है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सर्वाधिक गर्म शहर
शहर तापमान
आगरा 47.7
झांसी 47.2
कानपुर 45.8
प्रयागराज 45.4
हमीरपुर 45.6
फुरसतगंज 44.8
वाराणसी 44.4
फतेहपुर 44..2
उरई 43.8
मुरादाबाद-मेरठ-सुल्तानपुर-43
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें