फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: दिवाली से पहले शिक्षकों को मिल जाएगी कैशलेस इलाज की सुविधा, जुटाई जा रही है कर्मचारियों की संख्या

Sun, 21 Sep 2025 07:31 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

Cashless facility for teachers: सीएम योगी की घोषणा के अनुसार यूपी के शिक्षकों को दिवाली से पहले कैशलेस चिकित्सा का लाभ मिलना शुरू हो जाएगा। 
विज्ञापन
योगी द्वारा की गई थी घोषणा। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश में शिक्षकों व शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को दिवाली से पहले कैशलेश चिकित्सा सुविधा का लाभ दिलाने की कवायद तेज हो गई है। विभागों की ओर से अब तक बनाए गए प्रस्ताव के अनुसार कैशलेश चिकित्सा सुविधा के लिए 2480 रुपए प्रति कार्मिक सालाना व्ययभार आएगा।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पांच सितंबर शिक्षक दिवस पर प्रदेश भर के शिक्षकों-कर्मचारियों को कैशलेश चिकित्सा सुविधा देने की घोषणा की है। इसके बाद से विभागों की ओर से इसकी तैयारी की जा रही है। इसमें शिक्षकों, कर्मचारियों की संख्या और व्ययभार की जानकारी जुटाई जा रही है।

इसी क्रम में उच्च शिक्षा विभाग के संयुक्त सचिव प्रेम कुमार पांडेय ने निदेशक उच्च शिक्षा को पत्र भेजकर कहा है कि 2480 रुपए प्रति कार्मिक सालाना के अनुसार व्यय भार का आंकलन करते हुए जल्द सूचना उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। शासन के अनुसार सभी विभागों को मिलाकर लगभग 11 लाख से अधिक कर्मचारियों और उनके परिजनों को इसका लाभ मिलेगा। 
विज्ञापन


वहीं शिक्षक संगठनों ने कैशलेश चिकित्सा बीमा को 10 लाख रुपये वार्षिक की मांग की है। उन्होंने कहा कि शिक्षक व शिक्षणेत्तर कर्मचारी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से सम्मानजनक चिकित्सा सुरक्षा की उम्मीद करते हैं।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें