फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: आप सांसद संजय सिंह के बिगड़े बोल, कहा- ट्रम्प से जूते पड़ने पर भाजपाई चिल्ला रहे स्वदेशी-स्वदेशी

Sun, 21 Sep 2025 05:51 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, सुल्तानपुर

सार

आप सांसद संजय सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि पीएम मोदी का का कपड़ा-पेन, मोबाइल और सारा जीवन विदेशी सामानों पर निर्भर है। अब जब रोज ट्रम्प के जूते पड़ रहे हैं तो स्वदेशी-स्वदेशी चिल्ला रहे हैं।
विज्ञापन
संजय सिंह, सांसद, आम आदमी पार्टी। - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आप के राज्यसभा सांसद ने भाजपा के स्वदेशी अपनाओ नारे पर रविवार को जमकर हमला बोला है। सुल्तानपुर में राष्ट्रीय अंसारी एकता संगठन की ओर से छात्र छात्राओं के सम्मान समारोह कार्यक्रम के दौरान उन्होंने मीडिया से बात की। संजय सिंह ने कहा, " प्रधानमंत्री का रहन-सहन, उनका कपड़ा, पेन, मोबाइल उनका तौर तरीका, उनका जीवन सारा तो विदेशी सामानों पर निर्भर है। आप अमेरिका के ऊपर निर्भर हैं, आप चीन को ऊपर निर्भर हैं, आप जापान के ऊपर निर्भर हैं। चूंकि आपको रोज ट्रम्प से जूते पड़ रहे हैं तो अब स्वदेशी-स्वदेशी चिल्ला रहे हैं।" 

विज्ञापन


उन्होंने आगे कहा हम लोगों को बेवकूफ समझते हो आप। क्या है स्वदेशी? स्वदेशी को बढ़ावा देने के लिए आपने क्या किया है। संजय सिंह ने कहा गलवान घाटी की घटना के बाद जब चीन ने हमारे बीस जवानों को चीन ने शहीद किया तब उसके बाद भारत का चीन से व्यापार 39 लाख करोड़ रुपए का है तो इनके मुंह से स्वदेशी शब्द ही नहीं निकलना चाहिए, अगर कोई भाजपाई स्वदेशी शब्द बोले तो उसके मुंह में तो छाला पड़ जाना चाहिए। वो स्वदेशी की बात कैसे कर सकता है।

 

ये भी पढ़ें - 'चोर-चोर चिल्ला रहे थे अतुल जैन...', पीछा करने पर बदमाशों ने ऐसे मार डाला!; चश्मदीद ने बताई पूरी कहानी

ये भी पढ़ें - जिगर के टुकड़े की मौत... मां को न दी हृदय विदारक घटना की जानकारी; पिता दान करना चाहते थे अतुल की आंखें

विज्ञापन


उन्होंने कहा SIR एक बहुत बड़ा मुद्दा है। अगर वो बात तथ्य के साथ रखखी जा रही है। हमने भी दिल्ली के अंदर तमाम प्रमाण दिए थे। चुनाव शुरू होने से पहले नई दिल्ली का 42 हजार वोट काट दिया गया था। 14 विधानसभाओ में हजारों हजार वोट काटने के लिए बीजेपी के नेताओं ने एपलिकेशन दी थी। केंद्रीय मंत्री के घरो में जहां तीन वोट थे तैंतीस हो गए, जहां पांच वोट थे पचचीस हो गए। इस तरह से फ्रॉड किया गया था। लेकिन चुनाव आयोग इन सभी घपले घोटाले में क्योंकि शामिल है इसलिए वो कार्रवाई नहीं करते। वोट चोरी एक गंभीर मुद्दा है जिस पर चुनाव आयोग कार्रवाई नहीं करता है तो सुप्रीम कोर्ट को संज्ञान लेना चाहिए। 
विज्ञापन


वही सीएम योगी आदित्यनाथ पर आई फ़िल्म को लेकर संजय सिंह ने कहा इधर कई मूवी आई बार-बार फ्लॉप हो रही है। बंगाल फाइल आई फ्लॉप हो गई, उदयपुर फाइल आई फ्लॉप हो गई। धीरे-धीरे लोग इस तरह की राजनीति से ऊब रहे हैं। मोदी के नाम पर एक पिक्चर बनी फ्लॉप हो गई। अटल जी तो बीजेपी में बेहतर माने जाते थे उनके नाम पर भी एक पिक्चर बनी फ्लॉप हो गई।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें