कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय
- फोटो : अमर उजाला
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने राज्यपाल आनंदीबेन पटेल को पत्र लिखकर मनमाने तरीके से विद्यालयों के विलय कर आम आदमी के बच्चों को शिक्षा से वंचित करने का आरोप लगाया है। उन्होंने इसको रोकने की मांग की है। अजय राय ने कहा है कि प्रदेश सरकार शिक्षा के क्षेत्र में लगातार जनविरोधी और मनमानी नीतियां लागू कर रही है। इसका सबसे ज्यादा नुकसान आम आदमी के बच्चों को हो रहा है। विद्यालयों के विलय से ग्रामीण और गरीब परिवार के बच्चे शिक्षा से वंचित होंगे। शिक्षक भर्तियों को लटकाकर और खाली पदों को भरने में आनाकानी करके सरकार सरकारी विद्यालयों को जानबूझकर कमजोर कर रही है।
प्रदेश कांग्रेस पिछड़ा वर्ग विभाग के चेयरमैन मनोज यादव ने कहा है कि प्रदेश सरकार नौकरी खत्म करने और पिछड़े, दलित, आदिवासी समाज के गरीब बच्चों की शिक्षा छीनने की नीयत से सरकारी प्राइमरी स्कूलों को बंद क़रने का काम कर रही है। इस निर्णय के खिलाफ संगठन सरकारी स्कूल बचाओ पदयात्रा और सरकारी स्कूल बचाओ चौपाल का आयोजन करेगा। उन्होंने कहा कि बीजेपी कार्यालय तो फाइव स्टार बन रहे हैं फिर सरकारी स्कूल की अच्छी बिल्डिंग, इंग्लिश मीडियम शिक्षा, परिवहन सुविधाओं के लिए सरकार के पास पैसा क्यों नहीं है?