फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: टीईटी अनिवार्यता के विरोध में दिल्ली में होने वाली शिक्षकों की रैली रद्द, दिल्ली पुलिस ने निरस्त की अनुमति

Mon, 01 Dec 2025 07:27 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

TET mandatory: यूपी सहित कई राज्यों के शिक्षक पांच दिसंबर को टीईटी अनिवार्यता के विरोध में दिल्ली में रैली का आयोजन करने जा रहे थे। इसे अब निरस्त कर दिया गया है। 
 
विज्ञापन
टीईटी को लेकर विरोध करते शिक्षक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दस प्रदेशों के शिक्षक संगठन 'टीचर फेडरेशन ऑफ इंडिया' (टीएफआई) की पांच दिसंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में प्रस्तावित रैली की अनुमति को दिल्ली पुलिस ने निरस्त कर दिया है। अब सोमवार को शिक्षक संगठन ऑनलाइन बैठक कर आगे की रणनीति तय करेंगे।

विज्ञापन


देशभर के शिक्षकों के लिए शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) अनिवार्य किए जाने के बाद यूपी समेत दस राज्यों ने टीएफआई का गठन किया था। साथ ही टीईटी अनिवार्यता समाप्त किए जाने के लिए पांच दिसंबर को दिल्ली में रैली करने की घोषणा की थी। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. दिनेश चंद्र शर्मा ने बताया कि दिल्ली पुलिस ने हाल ही में कानून व्यवस्था का हवाला देते हुए पांच दिसंबर को रैली की अनुमति निरस्त कर दी है।

माना जा रहा है कि शीतकालीन सत्र भी शुरू हो रहा है। शायद इसी वजह से रैली की अनुमति निरस्त कर दी गई है। सोमवार को संगठन के पदाधिकारियों की बैठक में आगे की रणनीति तय की जाएगी। उनका कहना है कि देश भर के प्रभावित शिक्षकों को इससे राहत दिलाई जाए। इसके लिए सभी मिलकर रैली के लिए आगे की भी कोई तिथि या निर्णय ले सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें