फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: पूरे प्रदेश में आज शिक्षक-कर्मचारी मनाएंगे काला दिवस, जोर पकड़ेगी पुरानी पेंशन बहाली की मांग

Tue, 01 Apr 2025 07:17 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

Old pension in UP: पूरे प्रदेश के शिक्षक और कर्मचारी आज एक अप्रैल को काला दिवस मनाएंगे। इस मौके पर वह अपने कार्य स्थल से ही इस अभियान में शामिल होंगे। 
विज्ञापन
पूरे प्रदेश में होगी पुरानी पेंशन की मांग। (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अटेवा ने मंगलवार एक अप्रैल को पुरानी पेंशन बहाली के लिए काला दिवस मनाने की घोषणा की है। प्रदेश के शिक्षक, कर्मचारी भी इस अभियान में शामिल होंगे। वो अपने कार्य स्थल से अभियान में शामिल होकर पुरानी पेंशन बहाली की मांग करेंगे।

विज्ञापन


उत्तर प्रदेश बीटीसी शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष अनिल यादव ने कहा की संघ ने इसका समर्थन करने का निर्णय लिया है। प्रदेश के पेंशन विहीन सभी शिक्षक आंदोलन में प्रतिभाग करेंगे। उन्होंने कहा की ओपीएस देने के बजाय यूपीएस ज़बरन कर्मचारियों व शिक्षकों पर थोपा जा रहा है। ज़ब देश में एक विधान, एक चुनाव, एक सरकार है तो पेंशन प्लान तीन तीन क्यों हैं? अपने खून पसीना से देश व राज्य को सींचने वाले कर्मचारियों से बुढ़ापे की लाठी पुरानी पेंशन क्यों छीना जा रहा है।

केंद्र व राज्य सरकारें जल्द से जल्द पुनः विचार करतें हुए पुरानी पेंशन बहाल करें। वहीं लुआकटा अध्यक्ष डॉ. मनोज पांडेय ने कहा कि शिक्षक इस आंदोलन में कंधे से कंधा मिलाकर चल रहे हैं। हम सरकार से अपनी बुढ़ापे की लाठी पुरानी पेंशन लेकर रहेंगे। इसके लिए होने वाले आंदोलन, प्रदर्शन में हम शामिल होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें