फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP : दिवाली बाद लौटने वालों को तत्काल ने दिया धोखा, सीटें 10500...वेटिंग में 58 हजार यात्री

Wed, 22 Oct 2025 08:36 PM IST
आकाश द्विवेदी अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

लखनऊ मेल में थर्ड एसी का टिकट बुधवार सुबह बुक कराया, लेकिन पेमेंट से पूर्व ही सुस्त सर्वर की वजह से एप क्रैश हो गया
विज्ञापन
चारबाग रेलवे स्टेशन पर बढ़ने लगी है यात्रियों की भीड़। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिवाली के बाद दिल्ली-मुंबई लौटने वालों का सिलसिला बुधवार से शुरू हो गया। नियमित ट्रेनों में लंबी वेटिंग के चलते यात्रियों को तत्काल कोटे से आस थी, मगर सुस्त सर्वर ने यात्रियों को मायूस कर दिया। तत्काल की 10,500 सीटों के लिए 58 हजार यात्री वेटिंग में हैं। स्पेशल ट्रेनों से यात्रियों को मामूली राहत ही मिल रही है। 

विज्ञापन


लखनऊ से दिल्ली जाने वाली लखनऊ मेल, एसी एक्सप्रेस, गोरखधाम, वैशाली, अयोध्या दिल्ली, गोमती आदि रेगुलर ट्रेनों में वेटिंग चल रही है, जबकि तेजस व शताब्दी की चेयरकार से मामूली राहत की उम्मीद है। ऐसे में पैसेंजर बृहस्पतिवार को यात्रा के लिए बुधवार सुबह तत्काल कोटे से कंफर्म टिकट की उम्मीद लगाए बैठे थे, मगर राहत नहीं मिली।

यात्री नेहल सिंह ने कहा कि उन्होंने लखनऊ मेल में थर्ड एसी का टिकट बुधवार सुबह बुक कराया, लेकिन पेमेंट से पूर्व ही सुस्त सर्वर की वजह से एप क्रैश हो गया और दोबारा टिकट बुक कराने पर 31 वेटिंग मिली। कमोबेश ऐसे ही लखनऊ से मुंबई जाने वाली पुष्पक, अवध, कुशीनगर आदि ट्रेनों के यात्रियों को असुविधाओं का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


रेलवे अधिकारियों की दलील है कि लखनऊ से दिल्ली, वाराणसी व हावड़ा रूट के लिए त्योहार स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही हैं। हालांकि, इन ट्रेनों में भी सीटें तेजी से भर गई हैं, जिससे यात्रियों के पास वेटिंग में यात्रा करने के सिवाय कोई चारा नहीं बचा है।

रविवार तक रहेगी मारामारी
लखनऊ से दिल्ली व मुंबई रूट के यात्रियों के लिए कंफर्म टिकटों की मारामारी की स्थिति रविवार तक रहेगी। अगले हफ्ते से वेटिंग कम होगी। ऐसे में यात्रियों को शेयरिंग में टैक्सी कर महंगा सफर करना पड़ रहा है। ब्ला कार जैसी शेयरिंग टैक्सियां जहां आम दिनों में 1000 से 1200 रुपये में दिल्ली की यात्रा करवा रही थीं, वहीं अब यह बढ़कर 1800 से 2000 रुपये तक पहुंच गया है।
विज्ञापन


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें