फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: टैबलेट के जरिए युवाओं को साधने की कोशिश, बजट में 2,374 करोड़ का प्रावधान; सीएम बोले-देने होंगे अवसर

Sun, 15 Nov 2026 11:22 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया पर लिखा कि हमारा प्रयास है कि संसाधनों का अभाव किसी युवा की प्रतिभा के आड़े न आए और उत्तर प्रदेश का हर नौजवान अपनी मेहनत से सफलता की नई कहानी लिखे।
विज्ञापन
यूपी में टैबलेट वितरण। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश सरकार स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तीकरण योजना के तहत युवाओं को 25 लाख अतिरिक्त टैबलेट वितरित करेगी। वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट में इसके लिए 2,374.60 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। इस चरण के पूरा होने के बाद योजना के तहत टैबलेट और स्मार्टफोन पाने वाले विद्यार्थियों की संख्या करीब 85 लाख हो जाएगी। वर्ष 2021 में शुरू हुई इस योजना के तहत अब तक करीब 60 लाख विद्यार्थियों को डिजिटल उपकरण दिए जा चुके हैं। योजना में उच्च शिक्षा, प्राविधिक शिक्षा, चिकित्सा, कृषि, कौशल विकास और व्यावसायिक प्रशिक्षण से जुड़े विद्यार्थी शामिल हैं। इसके अलावा एमएसएमई, निर्यात प्रोत्साहन और दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग के पात्र विद्यार्थियों को भी इसका लाभ दिया जा रहा है। प्रदेश में स्थित केंद्रीय विश्वविद्यालयों के विद्यार्थी भी योजना के दायरे में हैं। इसके लिए आय और आयु की कोई सीमा निर्धारित नहीं की गई है।

विज्ञापन


टैबलेट के माध्यम से विद्यार्थियों को ऑनलाइन पाठ्यक्रम, डिजिटल लाइब्रेरी, ई-बुक्स, वीडियो लेक्चर और वर्चुअल लैब जैसी सुविधाएं मिल सकेंगी। इससे ग्रामीण और छोटे शहरों के विद्यार्थियों को भी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी और ऑनलाइन प्रशिक्षण हासिल करने में मदद मिलेगी। डिजिटल उपकरणों के जरिये युवाओं को एआई, मशीन लर्निंग, डेटा एनालिटिक्स, साइबर सिक्योरिटी और क्लाउड कंप्यूटिंग जैसे उभरते क्षेत्रों से जुड़े पाठ्यक्रमों तक पहुंच बनाने का अवसर मिलेगा। इसके अलावा कोडिंग, डिजिटल डिजाइन और डेटा विश्लेषण जैसे कौशल सीखने में भी मदद मिल सकेगी।

युवाओं को सरकारी योजनाओं, रोजगार और प्रशिक्षण के अवसरों की जानकारी देने के लिए युवा साथी पोर्टल भी संचालित किया जा रहा है। इस पोर्टल पर छात्रवृत्ति, कौशल विकास, रोजगार, स्वरोजगार, स्टार्टअप, व्यावसायिक प्रशिक्षण, प्रतियोगी परीक्षाओं और कॅरिअर काउंसिलिंग से संबंधित जानकारियां उपलब्ध हैं। विद्यार्थी यहां योजनाओं की पात्रता, लाभ और आवेदन प्रक्रिया की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

आगे बढ़ने के लिए युवाओं को चाहिए अवसर और आधुनिक संसाधन: मुख्यमंत्री

 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने युवाओं के उत्थान को लेकर अपने मनोभाव सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर प्रकट किए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि आज का युवा अपनी प्रतिभा और परिश्रम से दुनिया में आगे बढ़ना चाहता है। उसे केवल अवसर और आधुनिक संसाधन चाहिए। डबल इंजन सरकार की ओर से अब तक 60 लाख से अधिक युवाओं को स्मार्टफोन और टैबलेट प्रदान किए गए हैं। इसी क्रम में आज लखनऊ से 25 लाख अतिरिक्त टैबलेट के वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ होगा।

पूर्ववर्ती सरकारों ने प्रतिभा को तकनीक का साथ देने की कोई ठोस पहल नहीं की
मुख्यमंत्री ने कहाकि पूर्ववर्ती सरकारों ने उत्तर प्रदेश में युवाओं के भविष्य की चिंता करने के बजाय उन्हें जाति, क्षेत्र और परिवारवाद की राजनीति में उलझाए रखा। उनकी प्रतिभा को तकनीक का साथ देने की कोई ठोस पहल नहीं हुई।

25 लाख अतिरिक्त टैबलेट का होगा वितरण
मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के यशस्वी नेतृत्व में डबल इंजन सरकार ने इस स्थिति को बदला। 'डिजिटल इंडिया' के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए स्वामी विवेकानन्द युवा सशक्तीकरण योजना के माध्यम से अब तक 60 लाख से अधिक युवाओं को स्मार्टफोन और टैबलेट प्रदान किए गए हैं। इसी यात्रा के अंतर्गत आज लखनऊ से 25 लाख अतिरिक्त टैबलेट के वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ होगा।

प्रयास है कि प्रदेश का नौजवान मेहनत से सफलता की नई कहानी लिखे
मुख्यमंत्री योगी ने लिखा कि हमारा प्रयास है कि संसाधनों का अभाव किसी युवा की प्रतिभा के आड़े न आए और उत्तर प्रदेश का हर नौजवान अपनी मेहनत से सफलता की नई कहानी लिखे। सभी लाभार्थियों को हार्दिक शुभकामनाएं।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें