फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP T20 League: यूपी टी-20 लीग में लगा ग्लैमर का तड़का, बॉलीवुड सितारों की प्रस्तुति के बीच हुआ शानदार आगाज

Sun, 17 Aug 2025 11:23 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

अटल बिहारी इकाना स्टेडियम में बॉलीवुड सितारों के नृत्य-गीत से यूपी टी-20 लीग का आगाज हो गया। ग्लैमर का तड़का ऐसा लगा कि दर्शक झूम उठे। दिशा पाटनी, तमन्ना भाटिया, सुनिधि चौहान, जान्हवी कपूर और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने अपनी प्रस्तुति से माहौल को रंगीन बना दिया।
विज्ञापन
यूपी टी-20 लीग के उद्घाटन समारोह में प्रस्तुति देतीं अभिनेत्री। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी लखनऊ स्थित अटल बिहारी इकाना स्टेडियम में यूपी टी-20 लीग का उद्घाटन समारोह रविवार की शाम बॉलीवुड के सितारों से चमकता नजर आया। अभिनेत्री दिशा पाटनी, तमन्ना भाटिया, जान्हवी कपूर, अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा और गायक सुनिधि चौहान ने मंच पर ग्लैमर का ऐसा तड़का लगाया कि दर्शक झूमते दिखे। 

विज्ञापन

यूपी टी-20 लीग के उद्घाटन समारोह में प्रस्तुति देतीं अभिनेत्री दिशा पाटनी। - फोटो : अमर उजाला
शुरुआत सुनिधि चौहान ने अपनी जादुई आवाज में देसी गर्ल और मतलबी जैसे गीत गाकर की। दिशा पाटनी ने अपने शानदार डांस मूव्स से दर्शकों का दिल जीता।
 

यूपी टी-20 लीग के उद्घाटन समारोह में प्रस्तुति देतीं अभिनेत्री जान्हवी कपूर, अभिनेता सिद्धार्थ मल्ह - फोटो : अमर उजाला
तमन्ना भाटिया ने 'मैं आई हूं यूपी बिहार लूटने... और आज की रात...' पर नृत्य से धूम मचा दी। अंत में जान्हवी कपूर और सिद्धार्थ मल्होत्रा परम सुंदरी पर जोरदार प्रस्तुति दी। 
 

यूपी टी-20 लीग के पहले मैच का मुकाबला। - फोटो : अमर उजाला
वीआईपी स्टैंड के दर्शन जहां सितारों से सीधे रू-ब-रू हुए, वहीं जनरल स्टैंड के दर्शक दूरबीन लेकर भी झलक नहीं पा सके। स्टेज वीआईपी स्टैंड के सामने था। इससे आम दर्शकों को सिर्फ धुआं और शोर नसीब हुआ। 
विज्ञापन

यूपी टी-20 लीग के पहले मैच का मुकाबला। - फोटो : अमर उजाला
समारोह के अंत में यूपी क्रिकेट एसोसिएशन के निदेशक राजीव शुक्ला और यूपी टी-20 लीग के चेयरमैन डीएस चौहान ने सभी टीमों के कप्तानों की मौजूदगी में लीग का उद्घाटन किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें