फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Politics: पूजा पाल के जरिये पिछड़ों को साधने की रणनीति पर काम करेगी भाजपा, मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी

Sun, 17 Aug 2025 10:13 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

सपा से निष्कासन के बाद पूजा पाल के भाजपा में शामिल होने की अटकलें तेज हो गई हैं। भाजपा पूजा के जरिये पिछड़ों को साधने की रणनीति पर काम करेगी। इन्हें पार्टी में बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। पंचायत चुनाव में भी पिछड़ा चेहरा बन सकती हैं। 
विज्ञापन
विधायक पूजा पाल ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। - फोटो : 'X' Account of Yogi Adityanath Office
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सपा से निकाले जाने के बाद विधायक पूजा पाल ने शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। उनकी इस मुलाकात के बाद सियासी गलियारों में तमाम तरह की कयासबाजी शुरू हो गई है। सूत्रों का कहना है कि पूजा के निष्कासन के बहाने भाजपा सपा को घेरने के साथ ही पिछड़ों को साधने की रणनीति पर काम करेगी। संभावना यह भी जताई जा रही है कि भाजपा पूजा पाल को भी पार्टी में शामिल करके कोई बड़ी जिम्मेदारी दे सकती है।

विज्ञापन


बता दें कि राज्यसभा के चुनाव के दौरान सपा प्रत्याशी के खिलाफ क्रास वोटिंग करने वाले सात विधायकों में शामिल होकर पूजा पाल ने सपा को तगड़ा झटका दिया था। जून में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सात में से तीन विधायकों मनोज पांडेय, राकेश प्रताप सिंह और अभय सिंह को पार्टी से निकाल दिया था, लेकिन उस समय पूजा पाल पर कोई कार्रवाई नहीं हुई थी।

इसी बीच विधानमंडल के मानसून सत्र के दौरान पूजा पाल ने अपने पति के हत्यारे माफिया अतीक अंसारी के खिलाफ की गई कार्रवाई के लिए मुख्यमंत्री की जमकर तारीफ की थी। इसके बाद सपा अध्यक्ष ने उन्हें पार्टी से निष्कासित कर दिया। इसके अगले दिन वह पूजा ने सीएम योगी से मुलाकात करके सियासी गलियारों में हलचल पैदा कर दी। चर्चा है कि वह जल्द भी भाजपा में शामिल हो सकती है। हालांकि भाजपा के जिम्मेदारों ने इस चुप्पी साध रखी है।
 

उमेश की हत्या के बाद ही बदल गया था पूजा का रुख

पूजा पाल 2022 के विधानसभा चुनाव में कौशांबी की चायल सीट से सपा के टिकट पर विधायक बनी थीं। पूजा पाल के विधायक पति राजू पाल हत्याकांड के मुख्य गवाह उमेश पाल की हत्या के बाद से ही पूजा सपा से नाराज चल रही थीं। उमेश की हत्या का आरोप अतीक गैंग पर लगा था। राज्यसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में क्रास वोटिंग करके उन्होंने अपनी नाराजगी का इजहार किया था।
विज्ञापन

भाजपा में शामिल होने की है चर्चा

सूत्रों का मानना है कि पूजा पाल को जल्द ही भाजपा में शामिल करके पार्टी उनको पिछड़े चेहरे के तौर पर प्रोजेक्ट कर सकती है। पंचायत के चुनाव से पहले उनको पार्टी में शामिल करने की तैयारी है। उन्हें महिला विंग में कोई बड़ी जिम्मेदारी दिए जाने की चर्चा है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें