यूपी टी-20 लीग के तीसरे सत्र के लिए बुधवार को होने वाले मिनी ऑक्शन का स्टेज तैयार हो चुका है। एक दिवसीय नीलामी प्रक्रिया में प्रदेश के 170 खिलाड़ियों का 45 स्लॉट के जरिए ऑक्शन किया जाएगा।
विज्ञापन
इस दौरान लीग में भाग ले रही सभी छह फ्रेंचाइजी टीमें सुविधा के अनुसार बल्लेबाज, गेंदबाज, हरफनमौला और विकेटकीपर पर बोली लगाएंगे। लीग के मुकाबले इस बार 23 अगस्त से लेकर 16 सितंबर तक लखनऊ और कानपुर में होने की संभावना है, जिस पर बुधवार को होने वाले मिनी ऑक्शन में मुहर लगेगी।
टीमें और रिटेन खिलाड़ी
मेरठ मावरिक्स- स्वास्तिक चिकारा, जीशान अंसारी, रिंकू सिंह, रितुराज शर्मा, यश, माधव कौशिक, अक्षय, दिव्यांश, रजत, रितिक, विजय और विशाल
काशी रुद्रांस- करण शर्मा, शिवम मावी, शिव, सुनील, यशोवर्धन, अर्नव बलियान और अमर चौधरी