फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ एयरपोर्ट: दुबई आने और जाने वाली उड़ान हुई निरस्त, कई और शहरों में फ्लाइट घंटों लेट पहुंची

Tue, 17 Jun 2025 10:56 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

Lucknow Dubai Flight: मंगलवार को लखनऊ एयरपोर्ट पर विमानों का संचालन प्रभावित रहा। दुबई की उड़ान न तो आई और न ही यहां से जा सकी। 
विज्ञापन
लखनऊ एयरपोर्ट पर विमान सेवाएं रहीं प्रभावित। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट अमौसी पर मंगलवार को दुबई से आने वाली एयर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ान निरस्त हो गई। वापसी में भी यह विमान निरस्त रहा। इसके कारण यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ी। वहीं शारजाह का विमान करीब तीन घंटे की देरी से पहुंचा।

विज्ञापन


दुबई से एयर इंडिया एक्सप्रेस का विमान आईएसक्स 194 सुबह 7:50 बजे अमौसी एयरपोर्ट पर आता है। वापसी में यह विमान एक घंटे बाद सुबह 8:50 बजे उड़ान भरता है। मंगलवार को यह विमान दुबई से लखनऊ नहीं आया। इसके पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। ऐसे में वापसी में भी उड़ान निरस्त रही। वहीं, शारजाह से इंडिगो विमान 6ई 1424 सुबह 7:15 बजे के बजाय करीब तीन घंटे की देरी सुबह 10:12 बजे अमौसी एयरपोर्ट पहुंचा।

 इसके अलावा मुंबई से इंडिगो की फ्लाइट 6ई 677 करीब दो घंटे, दिल्ली से आने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट 1.45 घंटे की देरी से आई। लखनऊ से जाने वाले विमानों में मुंबई की फ्लाइट आईएक्स 1235 करीब तीन घंटे, दिल्ली जाने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट करीब दो घंटे, दुबई जाने वाली फ्लाइट करीब एक घंटे की देरी से उड़ान भर सकी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें