फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: स्वामी प्रसाद मौर्य का BJP पर हमला, बोले- प्रदेश में अपराधियों को मिल रहा संरक्षण; जनांदोलन की दी चेतावनी

Wed, 29 Apr 2026 02:12 PM IST
Akash Dwivedi अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

स्वामी प्रसाद मौर्य ने उत्तर प्रदेश की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए सरकार पर अपराधियों को संरक्षण देने का आरोप लगाया। उन्होंने कई घटनाओं का जिक्र कर महिलाओं और कमजोर वर्गों की सुरक्षा पर चिंता जताई। साथ ही अपराध न रुकने पर बड़े जनांदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन
स्वामी प्रसाद मौर्य। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्वामी प्रसाद मौर्य ने बुधवार को प्रेस कांफ्रेंस कर उत्तर प्रदेश की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए योगी आदित्यनाथ सरकार पर अपराधियों को संरक्षण देने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में लगातार आपराधिक घटनाएं हो रही हैं, लेकिन सरकार उदासीन बनी हुई है और कानून-व्यवस्था लगातार बिगड़ रही है।

विज्ञापन


मौर्य ने हरदोई, गाजीपुर, फतेहपुर, प्रतापगढ़, एटा और बुलंदशहर की हालिया घटनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि कई मामलों में आरोपी अब तक फरार हैं। उन्होंने फतेहपुर के खागा क्षेत्र की घटना का उल्लेख करते हुए कहा कि साधना मौर्य के साथ सामूहिक दुष्कर्म के मामले में मुख्य आरोपी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित होने के बावजूद गिरफ्तारी नहीं हुई है। साथ ही शेष आरोपियों को राजनीतिक संरक्षण मिलने का आरोप लगाया।

सुरक्षा के दावों के विपरीत दिनदहाड़े अपराध हो रहे

उन्होंने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा के दावों के विपरीत दिनदहाड़े अपराध हो रहे हैं और गरीब, पिछड़े, ओबीसी तथा एससी समाज के लोगों पर अत्याचार बढ़ रहे हैं। मौर्य ने आरोप लगाया कि सरकार की निष्क्रियता से प्रदेश में गुंडाराज स्थापित हो गया है।

विज्ञापन


उन्होंने सरकार से अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर कानून का राज कायम करने की मांग की। चेतावनी देते हुए कहा कि यदि अपराधों पर रोक नहीं लगी तो सरकार को जगाने के लिए बड़ा जनांदोलन चलाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें