फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: हत्यारोपी श्रद्धा दुबे के लिए भारत-नेपाल सीमा पर बढ़ाई गई निगरानी, लखनऊ से गईं आठ टीमें मौजूद

Sat, 17 Oct 2026 06:28 PM IST
रोहित मिश्र अतुल अवस्थी/संजय वर्मा, अमर उजाला बहराइच

सार

Shraddha Dubey: लखनऊ में कारोबारी शिवा शर्मा की मौत की हत्यारोपी श्रद्वा दुबे कई दिनों से नेपाल में छिपी हैं। अब उसके भारत लौटने की अटकलें लग रही हैं। 

 
विज्ञापन
श्रद्धा दुबे के भारत लौटने की अटकलें। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कारोबारी शिवा शर्मा हत्याकांड की आरोपी श्रद्धा दुबे ओर उसके सहयोगियों की तलाश में नेपाल में सात दिन से जुटी पुलिस को अब तक सफलता नहीं मिली है। दूसरी सीमाओं के सहारे उसके भारत लौटने की आशंका को देखते हुए उत्तर प्रदेश से सटी भारत-नेपाल सीमा पर सतर्कता बढ़ा दी गई है। बहराइच के रुपईडीहा से लेकर लखीमपुर खीरी, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, बलरामपुर और श्रावस्ती के सीमावर्ती रास्तों पर विशेष निगरानी की जा रही है। चेकपोस्ट पर श्रद्धा की तस्वीर साझा कर संदिग्धों की पहचान करने के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, श्रद्धा 10 अक्तूबर को भारत-नेपाल सीमा पार कर नेपाल पहुंची थी। पहले भारत और भी नेपाल में उसके होने की सीसीटीवी फुटेज सामने आई थी। नेपाल के चेकपोस्ट पर वह रिक्शे से अपने सहयोगी के साथ गुजरती दिखी थी। लखनऊ पुलिस की आठ टीमें उसकी तलाश में लगी हैं। इनमें तीन टीमें नेपाल में स्थानीय पुलिस के समन्वय से छानबीन कर रही हैं। दो सर्विलांस टीमें भी उसकी लोकेशन का पता लगाने में जुटी हैं। रुपईडीहा में सीमा के पास छोड़ी गई उसकी काले रंग की एसयूवी बरामद हुई थी, लेकिन श्रद्धा का सुराग अब तक नहीं लग सका है।

इन रास्तों पर निगरानी
बहराइच में रुपईडीहा-नेपालगंज और मिहींपुरवा क्षेत्र के कतर्नियाघाट-मुर्तिहा इलाके के अलावा लखीमपुर खीरी में गौरीफंटा और तिकुनिया, महाराजगंज में सोनौली और ठूठीबारी, सिद्धार्थनगर में बढ़नी और खुनुवा, बलरामपुर में जरवा तथा श्रावस्ती के सीमावर्ती गांवों के रास्तों से श्रद्धा के पुन: भारत में प्रवेश करने की संभावनाओं के इनपुट मिले हैं। खुफिया एजेंसियों के इस इनपुट के बाद सीमा पर सतर्कता और बढ़ा दी गई है। आशंका है कि श्रद्धा किसी दूसरे रास्ते से भारत में दाखिल होने की कोशिश कर सकती है।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

नेपाल के अधिकारी बोले गृह मंत्रालय जारी करेगा इनपुट

एसएसबी चेकिंग पोस्ट से पैदल गुजरती आरोपी मॉडल श्रद्धा दुबे व उसके सहयोगी।
नेपाल के बांके जिले में सशस्त्र पुलिस बल के अधिकारियों ने मामले को हाई प्रोफाइल बताते हुए कुछ भी बोलने से इन्कार किया। सशस्त्र पुलिस बल बांके नेपाल के पुलिस प्रवक्ता प्रतीत सिंह राठौर ने कहा कि इस संबंध में गृह मंत्रालय ही आधिकारिक जानकारी दे सकता है।

लौटने पर पहचान कर पकड़ लेंगे : एसएसबी
एसएसबी कमांडेंट गिरीश चंद पांडे ने बताया कि सीमा पर सघन जांच की जा रही है। श्रद्धा के सीमा पार करने के समय उसके आपराधिक मामलों के संबंध में कोई इनपुट नहीं था, जिसके चलते वह सीमा पार चली गई, लेकिन अब तस्वीर और अन्य जानकारी उपलब्ध है। उन्होंने कहा कि उसके वापस लौटने पर पहचान कर उसे निश्चित रूप से पकड़ लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि मुख्य रास्तों के साथ पगडंडियों पर भी निगरानी बढ़ाई गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें